ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदुष्यंत चौटाला का दावा- बरोदा उपचुनाव में BJP और JJP गठबंधन को मिलेगी जीत

दुष्यंत चौटाला का दावा- बरोदा उपचुनाव में BJP और JJP गठबंधन को मिलेगी जीत

बरोदा उपचुनाव को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का मजबूत गठबंधन...

दुष्यंत चौटाला का दावा- बरोदा उपचुनाव में BJP और JJP गठबंधन को मिलेगी जीत
गुरुग्राम। हिन्दुस्तान टीमWed, 21 Oct 2020 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बरोदा उपचुनाव को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) का मजबूत गठबंधन चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगा। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में भागी-भागी फिर रही है। चौटाला ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित के लिए हैं। दूसरी पार्टियां किसानों को बहकाने का काम कर रही हैं, लेकिन अब किसान सब समझ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में अपनी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूबे सिंह बोहरा की माता कमला देवी के निधन पर परिवार को सांत्वना देने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जो पंचायतें निगम में नहीं शामिल होना चाहती हैं, वह लिखकर देंगी तो उनको शामिल भी नहीं किया जाएगा।

हरियाणा : बरोदा उपचुनाव से इन 3 उम्मीदवारों ने वापस लिए अपने नामांकन

भाजपा ने बरोदा में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के अनेक नेताओं ने टिकट पाने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन अंत में बाजी पूर्व प्रत्याशी योगेश्वर ने ही मारी। योगेश्वर दत्त बीते एक साल से बरोदा में भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। जहां भाजपा का कहना है कि इस सीट के मतदाता विकास के लिए वोट देंगे, वहीं कांग्रेस का दावा है लोग सत्तारूढ़ दल की किसान विरोधी नीतियों के लिए उसे सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।

बहरहाल, बरोदा सीट से कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जिसके बाद सीट रिक्त हो गई है। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होना है और 10 नवंबर को मतगणना है। 

बरोदा उपचुनाव: 'BJP का कोई भी कार्यकर्ता हुड्डा को हराने में सक्षम'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें