दिल्ली के सिविल लाइंस में बाइक और ट्रक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

May 18, 2024 11:40 am ISTSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के सिविल लाइंस में बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रेक ड्राइवर को गिरफ्तार करके वाहन जब्त कर लिया गया है।

दिल्ली के सिविल लाइंस में बाइक और ट्रक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के सिविल लाइंस में शनिवार तड़के ट्रक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रेक ड्राइवर को गिरफ्तार करके वाहन सील कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात 2 बजे कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन को एक एक्सीडेंट के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। हनुमान मंदिर फ्लाईओवर, आईटीओ की तरफ रिंग रोड पर घटनास्थल पर पहुंचने पर, एक मोटरसाइकिल और एक ट्रक मिला।

मोटरसाइकिल सवार पीयूष पुत्र सूरजभान और अंकुर पुत्र वीरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आईपीसी की धारा 279 और 304ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावर वाहन का चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व. केहर सिंह निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, जिसकी उम्र 38 साल है, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
 

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।