मुझे बंदरिया कहते हैं...; 5 पन्नों में अपना दुख लिख बैंक मैनेजर ने खत्म कर ली जिंदगी
गाजियाबाद के एक प्राइवेट बैंक में मजाक उड़ाए जाने से दुखी एक कर्मी ने खुदकुशी कर ली है। मौत से पहले उसने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में बताया कि किस तरह उसे परेशान किया जा रहा था। एक आरोपी गिरफ्तार।

ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या अन्य जगहों पर दोस्तों के साथ हंसी मजाक आम बात है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि कहीं आप इससे किसी को आहत तो नहीं कर रहे। गाजियाबाद के एक प्राइवेट बैंक में मजाक उड़ाए जाने से दुखी एक रिलेशनशिप मैनेजर ने खुदकुशी कर ली है। मौत से पहले उसने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में बताया कि किस तरह उसे परेशान किया जा रहा था। दुखी होकर उसने इस्तीफा भी दिया था लेकिन इसे नामंजूर करते हुए टर्मिनेट कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के घूकना स्थित हरी नगर में रहने वाली शिवानी ने 12 जुलाई को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने पांच पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा। अक्टूबर 2023 में बैंक में नौकरी जॉइन करने वाली शिवानी ने नोट में लिखा, 'पिछले 5-6 मीहने से ज्योति चौहान मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। मैंने इसके बारे में अपने सुपरवाइजर मोहम्मद अकरम से शिकायत की थी। ज्योति चौहान कभी मुझे डायवोर्सी (तलाकशुदा) बोलती है तो कभी बंदरिया बोलती है। कभी बोलती है- ये दिमाग से पागल है। मेरा माजक बनाती है। मेरा सुपरवाइजर भी मजाक में शामिल होता है। मेरे हाथ कांपते हैं तो मेरा मजाक बनाया जाता है। मैं अपने सीनियर्स से कई बार शिकायत कर चुकी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।'
शिवानी ने आगे लिखा, 'मैं दिन रात टेंशन में रहने लगी। मुझे रात को नींद भी नहीं आती थी। मैंने अस्पताल में इलाज करवाना शुरू किया। मैंने घरवालों को कुछ नहीं बताया था यह सोचकर कि ऑफिस की टेंशन उन्हें क्यों दूं।' शिवानी ने टीम के कुछ और स्टाफ का भी नाम लेते हुए बताया कि किस तरह दफ्तर में ज्योति चौहान उसके साथ झगड़ा करती थी और सभी लोग उसका साथ देते थे। शिवानी ने कहा कि उसने इस्तीफा भी दिया, लेकिन मैनेजर अकरम ने उसे स्वीकार नहीं किया और ज्योति के कहने पर टर्मिनेट करा दिया। शिवानी ने लिखा कि अब वह दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी और इसलिए अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया।
शिवानी ने अंतिम पन्ने में परिवार के लिए संदेश लिखा और भाई से कहा कि वह दोषियों को सख्त सजा दिलवाए ताकि ये किसी और की जिंदगी ना खराब कर सकें। उसने लिखा, 'मेरे इस दुनिया से जाने के गुनहगार लोगों को सजा जरूर दिलवाना।'
मोहम्मद अकरम गिरफ्तार
पुलिस ने शिवानी के मैनेजर मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी बताया है। पुलिस ने कहा, 'इस केस में जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। बैंक में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। मोहम्मद अकरम को गिरफ्तार किया गया जो सेल्स मैनेजर के पद पर है और शिवानी का टीम लीडर था। उसने शिवानी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया और ज्योति चौहान के प्रभाव में आकर टर्मिनेट करवा दिया। अपने भविष्य को देखते हुए शिवानी ने डिब्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


