दिल्ली- NCR में ऑन डिमांड 500 लग्जरी कारों की चोरी, गाजियाबाद में पकड़े गए गैंग के चार लोग

पीटीआई, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

पुलिस ने बताया कि ताज मोहम्मद, गुड्डू, मतीन और काशिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियों की चोरी करते थे और उन्हें एनसीआर में ही बेच देते थे।

car thief

गाजियाबाद में लग्जरी कार चोरी करने वाले एक गैंग के चार लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को ऑटो-लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच लग्जरी कारें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि ताज मोहम्मद, गुड्डू, मतीन और काशिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियों की चोरी करते थे और उन्हें एनसीआर में ही बेच देते थे।

दरअसल, यह गैंग ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियों की चोरी करता है। यानी कस्टमर जिस गाड़ी की डिमांड करता, गैंग के लोग चोरी करके उसे दे देते। पुलिस ने बताया कि इस गैंग से दिल्ली- एनसीआर में 500 से ज्यादा कारें चुराई थीं। गाजियाबाद में जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनके पास पांच कारों के अलावा, डुप्लिकेट चाबियां बनाने में इस्तेमाल किए गए अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त (साइबर अपराध) सचिदानंद ने बताया कि अमीर, आसिफ और इस्लाम गैंग के लिए कस्टमर लाने का काम करते थे।

यह भी जानिए:
पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में आग लग गई और वहां मौजूद तीन बच्चों सहित पांच लोगों को बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तीन मंजिला रिहायशी इमारत में लगी और संदेह है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 15 मिनट पर मिली और दमकल की छह गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और प्रत्येक मंजिल पर तीन-तीन फ्लैट हैं।

अधिकारी ने कहा, 'जिस फ्लैट से आग लगने की शुरुआत हुई उसमें कोई नहीं था। आग की वजह से इमारत में धुंआ भर गया।' उन्होंने बताया कि तीन बच्चे और एक महिला सहित पांच लोग इमारत में फंसे थे जिन्हें एक-एक कर 'हाइड्रॉलिक जैक' सीढ़ियों से नीचे लाया गया। एक अन्य डीएफएस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के काम में 30 दमकल कर्मियों को लगाया गया था और अपराह्न करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली- NCR में ऑन डिमांड 500 लग्जरी कारों की चोरी, गैंग का भंडाफोड़