ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ NCR'गोवा चुनाव' को लेकर केजरीवाल का बड़ा दांव, AAP सरकार ने दिल्ली में कोंकणी एकेडमी स्थापित करने की दी मंजूरी

'गोवा चुनाव' को लेकर केजरीवाल का बड़ा दांव, AAP सरकार ने दिल्ली में कोंकणी एकेडमी स्थापित करने की दी मंजूरी

गोवा में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की पकड़ और मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दांव चला है। AAP की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को राजधानी में एक कोंकणी...

'गोवा चुनाव' को लेकर केजरीवाल का बड़ा दांव, AAP सरकार ने दिल्ली में कोंकणी एकेडमी स्थापित करने की दी मंजूरी
Praveen Sharmaनई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 08 Jan 2021 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की पकड़ और मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दांव चला है। AAP की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को राजधानी में एक कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "कोंकणी बोलने वाले और कोंकणी भाषा को पसंद करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने आज कोंकणी एकेडमी की स्थापना को मंजूरी दी।"

कोंकणी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में मुख्य रूप से रहने वाले कोंकणी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह संविधान की 8वीं अनुसूची और गोवा की आधिकारिक भाषा में उल्लिखित 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।

गौरतलब है कि 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पहले यह आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गोवा में जड़ें जमाने के लिए 2017 में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी 'आप' 57,420 अर्थात 6.27 प्रतिशत वोट मिले थे, सीट एक भी नहीं मिल सकी थी। गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं।