ग्रेटर नोएडा की अंशिका ने ऐप से खड़ा कर दिया 27 करोड़ का स्टार्टअप, ऑस्ट्रेलिया ने किया काम सलाम

ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

नोएडा की रहने वाली अंशिका सिंह ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जो हजारों पेज के दस्तावेजों समरी चंद सेकेंड में प्रस्तुत कर देता है। उनके पिता संतोष कुमार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी हैं।

ग्रेटर नोएडा की अंशिका ने ऐप से खड़ा कर दिया 27 करोड़ का स्टार्टअप, ऑस्ट्रेलिया ने किया काम सलाम

'जहां चाह, वहां राह' इस कहावत को नोएडा के सेक्टर-14ए निवासी अंशिका सिंह ने चरितार्थ कर दिखाया है। उन्होंने एक ऐसा ऐप तैयार किया है, जो हजारों दस्तावेजों का सारांश (समरी) चंद सेकेंड में प्रस्तुत कर देता है। उन्होंने इस ऐप के माध्यम से दो साल से भी कम समय में 27 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है। इस स्टार्टअप के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

अंशिका सिंह ने 12वीं तक की पढ़ाई सेक्टर-30 डीपीएस से की है। वर्ष 2017 में रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी से स्कॉलरशिप के साथ स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2022 में खुद के दम पर आउट-रीड (out-read.com) ऐप के नाम से स्टार्टअप कंपनी की नींव रखी। इस ऐप से किसी भी बड़े दस्तावेज की समरी चंद पलों में प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में हजारों पन्ने का दस्तावेज पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सभी जरूरी बातें चंद लाइनों में सिमटकर आ जाएंगी।

ऐप का इस्तेमाल शिक्षण संस्थानों, रिसर्च सेंटरों और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किया जा सकता है। अब तक संस्थानों और लोगों ने इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लिया है। इसे ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप में से एक चुना गया, जिसके लिए साउथ ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अंशिका को पुरस्कृत भी किया। वह मेलबर्न में रह रही हैं। उनके पिता संतोष कुमार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी हैं।

अंशिका ने छोटी सी पूंजी से इस कंपनी की शुरुआत की और अब इस कंपनी की मार्केट वैल्यू दो साल 27 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। अमेरिका की पीबीटीएस होल्डिंग आईआईआई एलएलसी कंपनी ने इस कंपनी का वेल्यूएशन  किया है, जिसके मुताबिक अंशिका की कंपनी की मार्केट वैल्यू तीन लाख अमेरिकन डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 27 करोड़ रुपये है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने उत्कृष्ट स्टार्टअप की लिस्ट तैयार कराई थी। इस लिस्ट में कुल 500 स्टार्टअप ने आवेदन किया। इनमें से 12 स्टार्टअप को उत्कृष्ट स्टार्टअप के रूप में चिह्नित किया गया। अंशिका का स्टार्ट तीसरे स्थान पर रहा। गूगल के मुख्य वैज्ञानिक जेफ डीन, यूएस कंपनी टेक स्टार ने शुरुआती निवेश के लिए सहयोग किया।

सहपाठी मददगार बनी

अंशिका बताती हैं कि उनके दिमाग में पढ़ाई के दौरान ही यह विचार आया। उन्होंने इस पर काम शुरू किया और दो साल की कड़ी मेहनत के बाद अपनी सहपाठी गाजियाबाद की जान्हवी चौधरी के साथ मिलकर ऐप तैयार किया। उनका लक्ष्य अगले पांच साल में इस कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाना है।

एआई से मिली सफलता

अंशिका ने बताया कि वह मेलबर्न में पढ़ाई कर रही थीं। इसी बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की शुरुआत हुई। ऑस्ट्रेलिया में सरकार एआई को प्रोमोट कर रही थी, तभी उन्हें इस ऐप को विकसित करने का आइडिया आया। उन्होंने करीब डेढ़ साल में कंपनी को इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। इसमें वहां की सरकार ने भी सहयोग किया था। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।