Hindi Newsएनसीआर NewsAmid rise in Covid-19 cases Centre asks Delhi and 6 states to fucus on testing and vaccination
कोरोना ने फिर बढ़ाई केंद्र की टेंशन, दिल्ली-केरल और कर्नाटक समेत 7 राज्यों को टेस्टिंग और टीकाकरण बढ़ाने की सलाह

कोरोना ने फिर बढ़ाई केंद्र की टेंशन, दिल्ली-केरल और कर्नाटक समेत 7 राज्यों को टेस्टिंग और टीकाकरण बढ़ाने की सलाह

संक्षेप:

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली और छह राज्यों से पर्याप्त जांच सुनिश्चित करने, कोरोना नियमों के पालन को बढ़ावा देने और इस वृद्धि को रोकने के लिए टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा है।

Aug 06, 2022 04:47 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | पीटीआई,
share Share
Follow Us on

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने दिल्ली और छह राज्यों से पर्याप्त जांच सुनिश्चित करने, कोरोना नियमों के पालन को बढ़ावा देने और इस वृद्धि को रोकने के लिए टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना को लिखे एक पत्र में कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले त्योहार और सामूहिक समागम संभावित रूप से COVID-19 सहित संक्रामक रोगों को फैलने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने 5 अगस्त को लिखे इस पत्र में जोर देकर कहा कि आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट की अनुशंसित हिस्सेदारी को बनाए रखते हुए राज्यों के सभी जिलों में पर्याप्त टेस्ट सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। राज्यों को संक्रमण के प्रसार को रोकने और प्रभावी मामले प्रबंधन के लिए अधिक मामलों और उच्च सकारात्मकता दर वाले जिलों की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए।

दिल्ली को लिखे अपने पत्र में राजेश भूषण ने कहा कि राजधानी में पिछले एक महीने से औसत दैनिक नए मामले 811 मामले दर्ज कर रही है, जिसमें 5 अगस्त को सर्वाधिक 2202 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली ने 5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत के साप्ताहिक नए मामलों में 8.2 प्रतिशत का योगदान दिया है और औसत दैनिक नए मामलों में 1.86 गुना वृद्धि दर्ज की है, जो 29 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 802 से बढ़कर 5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1,492 हो गई है।

दिल्ली में साप्ताहिक सकारात्मकता दर में भी वृद्धि दर्ज की गई, जो 29 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 5.90 प्रतिशत से बढ़कर 5 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 9.86 प्रतिशत तक पहुंच गई।

भूषण ने कहा कि केरल में पिछले एक महीने में प्रतिदिन औसतन 2,347 मामले और महाराष्ट्र में 2,135 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने संक्रमण के जिलेवार प्रसार का भी हवाला दिया।

उन्होंने राज्यों से COVID-19 के लिए संशोधित निगरानी रणनीति का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किया गया है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के निर्धारित नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग के साथ-साथ निगरानी स्थलों और नए कोविड​​​​-19 मामलों के स्थानीय क्लस्टर से नमूनों का संग्रह भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भूषण ने कहा कि ऐसे नमूनों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नामित प्रयोगशाला में जीनोम सिक्वेंसिंग के तुरंत भेजा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि बाजारों, अंतर-राज्यीय बस स्टैंडों, स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशनों आदि जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोविड-उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि राज्यों को सभी पात्र आबादी के लिए टीकाकरण की गति बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए और 30 सितंबर तक 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के तहत सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों (CVCs) में 18 साल से अधिक पात्र आबादी के लिए मुफ्त बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाने का लक्ष्य रखना चाहिए। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
;;;