ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRजेवर की यमुना सिटी में अमेरिका की ये बड़ी कंपनी लगाएगी कारखाना, प्लॉट आवंटित

जेवर की यमुना सिटी में अमेरिका की ये बड़ी कंपनी लगाएगी कारखाना, प्लॉट आवंटित

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियां यमुना सिटी की ओर से रुख कर रही हैं। शुक्रवार को अमेरिका की अवेरी डेनिसन कंपनी को 50 हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया...

जेवर की यमुना सिटी में अमेरिका की ये बड़ी कंपनी लगाएगी कारखाना, प्लॉट आवंटित
ग्रेटर नोएडा | मुख्य संवाददाता Sat, 31 Aug 2019 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी गतिविधियां बढ़ने के साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनियां यमुना सिटी की ओर से रुख कर रही हैं। शुक्रवार को अमेरिका की अवेरी डेनिसन कंपनी को 50 हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया है। हल्दीराम को भी एक लाख वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अमेरिका की फोरच्यून 500 कंपनियों में शामिल अवेरी डेनिसन कारॅरपोरेश ने 50 हजार वर्ग मीटर का भूखंड मांगा था। यह आवंटन शुक्रवार को कर दिया गया है। इस औद्योगिक इकाई की स्थापना पर कंपनी 231 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस कारखाने में 250 पेशेवरों को काम मिलेगा।

यह कारखाना एढे़सिव स्टिकर का निर्माण करेगा। कंपनी का मुख्यालय ग्लेंडेल कैलिफोर्निया में है। सीईओ ने बताया कि शुक्रवार को दूसरा बड़ा आवंटन भारतीय खाद्य प्रसंस्करण कंपनी हल्दीराम को किया गया है। हल्दीराम को एक लाख वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया गया है। इस परियोजना के लिए कंपनी 245 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां 2,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेंगे। तीसरा आवंटन जयपुरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम किया गया है। संस्था ने 24 हजार वर्ग मीटर का भूखंड लिया है। इस तरह शुक्रवार को 1.74 लाख वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया गया। जिसमें दो आवंटन औद्योगिक श्रेणी के हैं और एक आवंटन संस्थागत श्रेणी का है।

जेवर एयरपोर्ट के लिए जैसे-जैसे काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसके साथ ही दुनियाभर की कंपनियों का रुझान यमुना सिटी की ओर से बढ़ रहा है। सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में देश और दुनिया की 100 से ज्यादा कंपनियों ने पूछताछ की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स हब बन रहा जेवर

एयरपोर्ट की सुगबुगाहट के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने यहां निवेश के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वीवो कंपनी ने इकाई लगाने के लिए सेक्टर-24 में 169 एकड़ जमीन आवंटित कराई है। इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की संभावनाओं को देखते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर-21 व 28 को इसके लिए आरक्षित कर दिया है।

एक सप्ताह में प्लॉट का आवंटन हो रहा

यमुना प्राधिकरण ने आवंटन नीति बेहद सरल और तीव्र कर दी है। प्रत्येक शुक्रवार को आवंटन समिति की बैठक हो रही है। शुक्रवार से पहले तक जमीन आवंटन के लिए जो आवेदन आते हैं उन्हें निपटा दिया जाता है। जैसे ही कंपनी 10 प्रतिशत आवंटन राशि जमा करती है, उसे भूखंड आवंटन का पत्र उसी दिन जारी कर दिया जाता है। इस काम में अधिकतम एक सप्ताह का समय लग रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें