दिल्ली-एनसीआर के साथ मध्य भारत में भी तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण

Jan 05, 2022 08:56 pm ISTShivendra Singh प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र ही नहीं बल्कि मध्य भारत के इलाके में भी हवा तेजी से जहरीली हो रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों में हाल के दिनों में प्रदूषण में इजाफा दर्ज किया गया है।...

दिल्ली-एनसीआर के साथ मध्य भारत में भी तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र ही नहीं बल्कि मध्य भारत के इलाके में भी हवा तेजी से जहरीली हो रही है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों में हाल के दिनों में प्रदूषण में इजाफा दर्ज किया गया है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की हालिया रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। 

यूं तो पूरे उत्तर भारत को वायु प्रदूषण के मामले में सबसे ज्यादा खराब माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वर्ष के ज्यादातर समय में वायु गुणवत्ता मानकों से खराब ही रहती है। लेकिन, हाल के दिनों में मध्य भारत में भी प्रदूषण के स्तर में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। सीएसई की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2021 में सिंगरौली शहर में 95 दिन ऐसे रहे हैं जब वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में रही। इसी प्रकार, ग्वालियर में भी इस तरह के दिनों की संख्या 72 रही है। भोपाल में ऐसे दिनों की संख्या 38, इंदौर में 36, जबलपुर में 49 और उज्जैन में 30 दिन रही है।

जाड़े के दिनों में सिंगरौली, कटनी, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल में स्मॉग का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिला है। सीएसई की कार्यकारी निदेशक (शोध व परामर्श) अनुमिता रायचौधुरी बताती हैं कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रदूषण को लेकर डाटा बहुत कम उपलब्ध है। इसके बावजूद जो डाटा उपलब्ध है, उससे पता चलता है कि इस पूरे क्षेत्र में प्रदूषण की परेशानी बढ़ रही है। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए अलग-अलग सेक्टर को लेकर समुचित योजना बनाने की जरूरत है।

Shivendra Singh

लेखक के बारे में

Shivendra Singh

शिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।  

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।