All schools in Noida will have holiday tomorrow administration decision due to flood in Yamuna नोएडा के सभी स्कूलों की कल छुट्टी रहेगी, यमुना में बाढ़ के कारण प्रशासन का फैसला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsAll schools in Noida will have holiday tomorrow administration decision due to flood in Yamuna

नोएडा के सभी स्कूलों की कल छुट्टी रहेगी, यमुना में बाढ़ के कारण प्रशासन का फैसला

नोएडा के कई सेक्‍टरों में पानी भर गया है। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। गाजियाबाद में भी बारिश की वजह से स्‍कूल बंद चल रहे हैं। गाजियाबाद में प्रशासन ने 15 जुलाई तक स्‍कूल बंद रखने का आदेश द

Swati Kumari लाइव हिंदुस्तान, नोएडाThu, 13 July 2023 04:18 PM
share Share
Follow Us on
नोएडा के सभी स्कूलों की कल छुट्टी रहेगी, यमुना में बाढ़ के कारण प्रशासन का फैसला

नोएडा में कल भारी बारिश की आशंका और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम नोएडा ने 14 जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिया है। हालांकि बच्‍चे ऑनलाइन माध्‍यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इस बात की जानकारी स्‍कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजकर दी गई है।  दरअसल, नोएडा के कई सेक्‍टरों में पानी भर गया है। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। गाजियाबाद में भी बारिश की वजह से स्‍कूल बंद चल रहे हैं। गाजियाबाद में प्रशासन ने 15 जुलाई तक स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। इससे पहले दिल्‍ली के स्‍कूलों में भी 10 जुलाई को भारी बारिश की वजह से छुट्टी कर दी गई थी। 8 जुलाई से हो रही बारिश ने दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश का 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसकी वजह से कई मकान के हिस्से गिरे, पेड़ गिरे और कई इलाकों में पानी भर गया।

वहीं, यमुना में पानी के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में जरूरी सेवाएं देने वाले सरकारी कार्यालयों से इतर अन्य कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रखने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी कार्यालयों को सलाह दी गई है कि वह कर्मचारियों को घरों से काम करने को कहें। ये निर्णय यहां बृहस्पतिवार को उप राज्यपाल सचिवालय में डीडीएमए की बैठक में लिए गए।
    
अधिकारियों ने बताया, ''कश्मीरी गेट के आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद रखने के लिए कहा गया है। आईएसबीटी तक आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रुकेंगी और डीटीसी की बसें यात्रियों को वहां से लाएंगी।'' यमुना का जल स्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के कार्यालय हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.53 मीटर के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया, जिससे 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।