ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRएयर होस्टेस ने 'पायलट' पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, Dating App पर हुई थी दोस्ती

एयर होस्टेस ने 'पायलट' पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, Dating App पर हुई थी दोस्ती

पुलिस ने बताया, महिला ने आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने महिला को पीटा और इस बारे में किसी को बताने से मना करते हुए धमकी भी दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एयर होस्टेस ने 'पायलट' पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, Dating App पर हुई थी दोस्ती
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 03:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में एयर होस्टेस ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एयर होस्टेस का आरोप है कि 26 जनवरी को उसके फ्लैट में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारका की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वो फरार है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

डेटिंग ऐप पर हुई थी दोस्ती
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक डेटिंग एप्लिकेशन पर युवक से मिली थी। युवक ने महिला से दावा किया था कि वो पायलट है। महिला की डेटिंग ऐप पर उस युवक से दोस्ती हो गई। पिछले साल दिसंबर से महिला युवक के साथ उसके फ्लैट पर रहने लगी। युवक का फ्लैट गुड़गांव में है। साथ रहने के कुछ दिनों बाद दोनों में बहस हो गया। बहस के बाद महिला वापस से अपने फ्लैट पर रहने आ गई।

पुलिस ने बताया, महिला ने आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने महिला को पीटा और इस बारे में किसी को बताने से मना करते हुए धमकी भी दिया। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एयर होस्टेस ने जिस युवक पर आरोप लगाया है वो पायलट है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें