ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद: CM योगी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

गाजियाबाद: CM योगी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर सचिव रजनीश दुबे खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि...

गाजियाबाद: CM योगी के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास
हिन्दुस्तान,गाजियाबादTue, 31 Mar 2020 02:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने गाजियाबाद जिला मुख्यालय पर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर सचिव रजनीश दुबे खासे नाराज दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले किस-किस अधिकारी ने संतोष मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही सभी ने अपने-अपने अस्पताल में क्या व्यवस्था की  है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन एयरपोर्ट पर बैठक के दौरान रजनीश दुबे समेत तमाम अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। बताया यह भी जा रहा है कि नोएडा प्रकरण के बाद गाजियाबाद को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। ऐसे में गाजियाबाद को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री की बैठक के बाद रजनीश दुबे ने जिले के सभी आला अधिकारियों को जिला मुख्यालय बुला लिया। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के घरों को सील करने के साथ-साथ आसपास की सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को भी क्वारंटाइन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को बिना वजह बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आने को कहा है।

अपर सचिव ने लोगों को घर में रहते हुए परेशानी न हो इसकी व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि राशन और मेडिकल स्टोर के नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर फोन करके लोग घर पर ही राशन और दवा मंगवा सकते हैं। इस कड़ी को और भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दवा के छिड़काव सैनिटाइजेशन और फागिंग की नियमित व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें