ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRउपलब्धि 2018 : स्कूलों में खुशहाली की पढ़ाई ने नई उम्मीद जगाई

उपलब्धि 2018 : स्कूलों में खुशहाली की पढ़ाई ने नई उम्मीद जगाई

इस साल राजधानीवासियों को शिक्षा के क्षेत्र में कई सौगातें मिलीं। दिल्ली सरकार ने जहां बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए खुशहाली की पाठशाला की शुरुआत की। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय ने...

उपलब्धि 2018 : स्कूलों में खुशहाली की पढ़ाई ने नई उम्मीद जगाई
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Dec 2018 01:48 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल राजधानीवासियों को शिक्षा के क्षेत्र में कई सौगातें मिलीं। दिल्ली सरकार ने जहां बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए खुशहाली की पाठशाला की शुरुआत की। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली बार नैक ग्रेडिंग सिस्टम में हिस्सा लेते हुए ए प्लस ग्रेड हासिल किया।

उपलब्धि 2018 : दिल्लीवालों के बरसों का इंतजार इस साल हुआ पूरा

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

16 फरवरी को दिल्ली सरकार की ओर से पहला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस द्वारका में खोला गया था। अप्रैल तक कुल पांच स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए।

  • स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम, कम्प्यूटर लैब, विश्व स्तरीय संसाधन, अंग्रेजी मीडियम, नर्सरी से कक्षा 12वीं तक पढ़ाई होती है।

12 तक पढ़ाई के अलावा यहां एक्सट्रा करिकुलम एक्टिविटी पर आधारित पढ़ाई होती है।

  • बाद में खिचड़ीपुर, द्वारका, रोहणी, मदनपुर खादर व कालका जी में भी इसकी शुरुआत हुई।

हैप्पीनेस पाठ्यक्रम

2 जुलाई से दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम शुरू किया गया था।

45 मिनट के पाठ्यक्रम में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक में 'हैप्पीनेस' पीरियड तय किया गया है।

  • पांच मिनट की हर कक्षा में ध्यान के साथ इसकी शुरुआत होती है 
  • करिकुलम किसी धार्मिक ज्ञान, गुरु ज्ञान या मंत्र पर आधारित नहीं है। यह विशुद्ध रूप से बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुए वैज्ञानिक तरीके से उनके विचारों, उनकी इच्छाओं और प्रतिक्रियाओं आदि पर आधारित है।  

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी

26 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त नेताजी सुभाष तकनीकी संस्थान को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाया गया।

12000 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। इससे इंजीनियरिंग की फील्ड में जाने वाले छात्रों को दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

  • दिल्ली में टेक्निकल यूनिवर्सिटी की संख्या अब तीन हो गई है। इससे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला गया था। इसमें 1938 सीट हैं। 

खेल में निजी कोच से ट्रेनिंग

23 दिसंबर को प्रीत विहार के सरकारी स्कूल में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई। इससे पहले लॉन टेनिस एकेडमी की शुरुआत हुई थी। 

  • सरकार की ओर से स्कूलों में निजी कोच अनुमति दी गई। बस शर्त यह रखी गई है कि टीम में आधे सरकारी स्कूल के बच्चे होंगे।

डीयू को नैक से ए प्लस

30 नवंबर को मिली दिल्ली विश्वविद्यालय को यह ग्रेड
5 वर्ष के लिए मान्य रहेगी। इससे पहले जेएनयू को इसमें ए प्लस प्लस ग्रेड मिला था 

  • नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) ने डीयू को ए प्लस ग्रेड दिया है। 
  • यूजीसी से वित्तीय संसाधनों के आवंटन में अहम होगा। डीयू ने पहली बार आवेदन किया था। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें