ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDELHI MCD POLLS: चुनाव से पहले AAP नेता लहराने लगे रिवॉल्वर, सामने आया VIDEO

DELHI MCD POLLS: चुनाव से पहले AAP नेता लहराने लगे रिवॉल्वर, सामने आया VIDEO

आप उम्मीदवार जोगिंदर सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो डांस करते हुए रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जोगिंदर सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

DELHI MCD POLLS: चुनाव से पहले AAP नेता लहराने लगे रिवॉल्वर, सामने आया VIDEO
Mohammad Azamलाइव हिंदुस्तान,दिल्लीWed, 30 Nov 2022 05:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली एमसीडी चुनावों आप उम्मीदवार जोगिंदर सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो डांस करते हुए रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने जोगिंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि,"जोगिंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जोगिंदर सिंह स्वरूप नगर वार्ड नंबर-19 से एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार है, जैसा कि वीडियो में दिख रहा है वो रिवॉल्वर लहराते हुए डांस कर रहा है"

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीली टी-शर्ट पहने स्वरूप नगर वार्ड नंबर-19 से आप उम्मीदवार जोगिंदर सिंह अपने साथियों के साथ डांस करते हुए रिवॉल्वर लहरा रहा है। सिंह का रिवॉल्वर लहराते हुए 15 सेकंड का वीडियो खूब देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव
250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम में 7 दिसंबर को चुनाव होने हैं। इस समय एमसीडी में भाजपा का शासन है। चुनावों के बाद दिल्ली एमसीडी में वोटों की गिनती भी जल्दी ही हो जाएगी। दिल्ली की तीन अलग-अलग नगर निगम को मिलाकर एक कर दिया गया है। पहले दिल्ली में ईस्ट दिल्ली नगर निगम, नॉर्थ दिल्ली नगर निगम और साउथ दिल्ली नगर निगम हुआ करता था। 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो ही जीत का दावा कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें