ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRअनलॉक-4: 169 दिन के लंबे इंतजार के बाद 7 सितंबर से चलेगी मेट्रो, जानें गृह मंत्रालय की पूरी गाइडलाइंस

अनलॉक-4: 169 दिन के लंबे इंतजार के बाद 7 सितंबर से चलेगी मेट्रो, जानें गृह मंत्रालय की पूरी गाइडलाइंस

आखिरकार अनलॉक 4 में मेट्रो का लॉकडाउन खत्म हुआ। 169 दिन बंद रहने के बाद 7 सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। मेट्रो का परिचालन चरणबद्ध तरीके से यानी सीमित यात्रियों के साथ चलाया जाएगा। उसकी...

अनलॉक-4: 169 दिन के लंबे इंतजार के बाद 7 सितंबर से चलेगी मेट्रो, जानें गृह मंत्रालय की पूरी गाइडलाइंस
वरिष्ठ संवाददाता, नई दिल्लीSun, 30 Aug 2020 06:52 AM
ऐप पर पढ़ें

आखिरकार अनलॉक 4 में मेट्रो का लॉकडाउन खत्म हुआ। 169 दिन बंद रहने के बाद 7 सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। मेट्रो का परिचालन चरणबद्ध तरीके से यानी सीमित यात्रियों के साथ चलाया जाएगा। उसकी सफलता के बाद आगे धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जल्द ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से विस्तार में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की जाएगी। 

कोरोना महामारी के चलते पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद मेट्रो परिचालन कई बड़े बदलावों के साथ अपना परिचालन शुरू करेगी। यह कोविड संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उठाया जाएगा। मसलन मेट्रो कोच में यात्रियों की संख्या सीमित होगी। दो यात्रियों के बीच 6 फीट की दूरी रखनी होगी। हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। यही नहीं अगर कोई संदिग्ध है तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा। 

यात्रियों को सफर के लिए रखना होगा ये ध्यान 

  • हमेशा फेस मास्क लगाकर रखना अनिवार्य होगा। 
  • दूसरे यात्रियों से 6 फीट की दूरी रखनी होगी। 
  • अगर आप बीमार है तो आपको प्रवेश नहीं मिलेगा। 
  • मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच एक सीट छोड़नी होगी। 
  • मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप अनिवार्य होगा। 

भीड़ बढ़ी तो प्रवेश होगा बंद
मेट्रो में सबसे बड़ी चुनौती स्टेशनों पर भीड़ नहीं बढ़ने देने का है। इसके लिए भी कई बदलाव किया गया है। पहला कुल 671 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश निकास में से महज 38 फीसदी यानी 257 प्रवेश व निकास गेट खुलेंगे। अगर मेट्रो को लगा कि स्टेशन पर भीड़ है तो तुरंत प्रवेश को भी रोका जा सकता है। इसके लिए स्पेशल ड्यूटी पर कर्मी भी स्टेशन पर तैनात किए गए है। 

बढ़ रहा था मेट्रो का घाटा
मेट्रो के राजस्व का मुख्य सोर्स परिचालन है। मेट्रो बंद होने से आर्थिक घाटा बढ़ता जा रहा था। परिचालन नहीं होने से मेट्रो का रोजाना 10 करोड़ रूपये के राजस्व का घाटा हो रहा था। जिसके चलते मेट्रो के सामने लोन चुकाने की भी चुनौती थी। यही नहीं मेट्रो ने आर्थिक तंगी के चलते अगस्त से मेट्रो कर्मचारियों के सैलरी भी काटने का फैसला लिया था।

क्या कहता है मेट्रो
गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन के हिसाब से अनलॉक चार में मेट्रो का परिचालन 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से होगा। अभी यह कैसे किया जाएगा, इसकी कोई दिशा निर्देश नहीं है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से विस्तार में एसओपी जारी होने के बाद यात्रियों को इस बारे में बताया जाएगा। - अनुज दयाल, कार्यकारी निदेशक डीएमआरसी

नजर आएंगे ये पांच बड़े बदलाव

  • प्रवेश गेट पर सुरक्षा के साथ थर्मल स्क्रीनिंग होगी। 
  • प्रवेश व निकास के लिए सभी गेट खुले हुए नहीं मिलेंगे। 
  • यात्रा का समय बढ़ जाएगा। स्टेशन ज्यादा देर रूकेगी ट्रेन। 
  • लिफ्ट में एक समय में तीन लोग ही प्रयोग कर पाएंगे। 
  • कॉमन एरिया को सैनिटाइज किया जाता रहेगा। 
  • एयरकंडीशन के तापमान 24 से 30 के बीच में रहेगा। 

मेट्रो नेटवर्क से जुड़ी फैक्ट फाइल

  • 389 किलोमीटर का नेटवर्क है।
  • 285 मेट्रो स्टेशन है।
  • 28 लाख से अधिक लोग सफर करते थे लॉकडाउन से पहले। 

परिचालन से जुड़ा फैक्ट फाइल

  • 161 से दिन से बंद पड़ा है मेट्रो परिचालन।
  • 170वें दिन शुरू होगा मेट्रो का परिचालन। 
  • 10 करोड़ रूपये औसतन रोज का राजस्व घाटा हो रहा।

देनदारी का फैक्ट फाइल

  • 35,198 करोड़ का लोन है डीएमआरसी पर।
  • 30 साल में इस लोन को चुकाना है।
  • 3,337 करोड़ रूपये अब तक चुका चुकी है।
  • 31,861 करोड़ का लोन अभी बाकी है।
  • 1242.83 करोड़ लोन की किश्त 2020-12 में देना है।
  • 434.15 करोड़ इसमें ब्याज है।
  • 79.19 करोड़ अभी तक दे पाई है।

परिचालन से जुड़ा फैक्ट फाइल

  • 161 से दिन से बंद पड़ा है मेट्रो परिचालन।
  • 170वें दिन शुरू होगा मेट्रो का परिचालन। 
  • 10 करोड़ रूपये औसतन रोज का राजस्व घाटा हो रहा। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें