ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRग्रेटर नोएडा में अपने घर की छत पर खेल 8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अपने घर की छत पर खेल 8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

ग्रेटर नोएडा में अपने घर की छत पर खेल 8 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। भाषाWed, 21 Oct 2020 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि आठ वर्षीय एक बच्ची बुधवार दोपहर अपने घर की छत पर अपने भाई के साथ खेल रही थी, तभी सोनू वर्मा नामक एक युवक वहां आया। इसके बाद युवक बच्ची को अपने साथ ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

किशोरी को अगवा करने वाला गिरफ्तार 

वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले आरोपी को थाना कासना पुलिस ने बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कराई गई और पुलिस ने किशोरी को अगवा करने वाले बदायूं जिला निवासी बिंदा को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इसके चंगुल से अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस किशोरी का मेडिकल टेस्ट करा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें