ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRयौन उत्पीड़न : बार्बी डॉल के जरिए 5 साल की बच्ची ने बताया अपना दर्द

यौन उत्पीड़न : बार्बी डॉल के जरिए 5 साल की बच्ची ने बताया अपना दर्द

यौन उत्पीड़न की शिकार पांच साल की एक बच्ची ने बार्बी डॉल के जरिये अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। बच्ची के बयानों पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूरा भरोसा जताते हुए एक व्यक्ति को जेल की सजा...

यौन उत्पीड़न : बार्बी डॉल के जरिए 5 साल की बच्ची ने बताया अपना दर्द
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 17 Jun 2017 10:54 AM
ऐप पर पढ़ें

यौन उत्पीड़न की शिकार पांच साल की एक बच्ची ने बार्बी डॉल के जरिये अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया। बच्ची के बयानों पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूरा भरोसा जताते हुए एक व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई। 

अदालत ने कहा कि लड़की ने गुड़िया (बार्बी डॉल) के गुप्तांगों की तरफ इशारा करके यह संकेत दिया कि उसके साथ क्या हुआ था। अदालत ने मामले की सुनवाई में गौर किया कि बच्ची यौन उत्पीड़न से गुजरने की अपनी व्यथा गुड़िया को बताते हुए हिचकिचाहट महसूस कर रही थी।

बच्ची बचाव पक्ष के वकील की ओर से पूछे गए परेशान करने वाले, अपमानजन, गंदे और अश्लील सवालों के जवाब देने में असहज महसूस कर रही थी। बच्ची को खेलने के लिए गुडि़या देने के निचली अदालत के न्यायाधीश के नये तरीके ने सही मामले की तह तक पहुंचने में मदद की। उच्च न्यायालय ने 23 वर्षीय व्यक्ति को सजा सुनाते हुए कहा कि सजा साक्ष्य को सही तरह से समझने पर आधारित है और इसमें किसी भी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

न्यायमूर्ति एस पी गर्ग ने दोषी द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए कहा कि पांच वर्षीय लड़की ने सही तरीके से निचली अदालत को ब्योरा दिया। उसने गुड़िया को बताया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ क्या किया।

अदालत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि बच्ची के गुप्तांगों में कोई नाखून के निशान नहीं पाए गए, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। उसकी मां ने उसके सम्मान की रक्षा के लिए उसके आंतरिक अंगों की चिकित्सीय जांच की अनुमति नहीं दी थी।

अदालत ने कहा, गुप्तांगों पर नाखून के निशान संबंधी अहम साक्ष्य नहीं जुटाए जा सके। हालांकि, यह पीडि़ता की मौखिक गवाही को हल्का नहीं करता। उसने अपनी हाथ में पकड़ी गुडि़या के गुप्तांगों की तरफ इशारा करके यह बता दिया कि उसके साथ क्या हुआ।

घटना जुलाई 2014 में की है जब लड़की अपने 10 वर्षीय भाई के साथ स्कूल जा रही थी और आरोपी हनी ने लड़के को 10 रपये का नोट दिया और उसे दुकान से कुछ लाने को कहा और लड़की का अपहरण कर लिया। वह शख्स लड़की को उत्तर पश्चिम दिल्ली के नरेला इलाके में ले गया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसके बाद उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें