रेलवे ट्रैक पर मिली जीजा-साली की लाश, युवक से 10 साल बड़ी थी महिला, दो साल पहले हो गई थी पति की मौत

नई दिल्ली। पीटीआई,
Follow us on Google News
share

उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय महिला और उसके जीजा के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। महिला युवक से उम्र में 10 साल बड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम...

for the first time in the history of railways the super anaconda train ran on the track see video

उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक 45 वर्षीय महिला और उसके जीजा के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। महिला युवक से उम्र में 10 साल बड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान नरेला के पनामा ऊधन निवासी बीना और कृष्ण (35) के रूप में हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना दी थी कि सोनीपत की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक पुरुष और एक महिला की लाशें पड़ी हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। जाहिर तौर पर फिलहाल यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। घटनास्थल पर मिले मृतकों के मोबाइल फोन के जरिए परिवार के सदस्यों से संपर्क कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस ने कहा कि बीना तीन बच्चों की मां थी। वह नरेला में एक निजी पैथोलॉजिकल लैब में एक नौकरानी के रूप में काम करती थी। उसके पति एमसीडी कर्मचारी थे, जिसकी करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। वहीं, कृष्ण के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे बचे हैं। वह टीपीडीडीएल रोहिणी में एक हाउसकीपर के रूप में काम करता था। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsरेलवे ट्रैक पर मिली जीजा-साली की लाश, युवक से 10 साल बड़ी थी महिला