ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली : दक्षिण निगम क्षेत्रों में खोले जाएंगे 40 नए आधार केंद्र, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

दिल्ली : दक्षिण निगम क्षेत्रों में खोले जाएंगे 40 नए आधार केंद्र, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) स्थायी समिति की बैठक में 40 नए आधार केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत का कहना है कि पहले चरण में दस...

दिल्ली : दक्षिण निगम क्षेत्रों में खोले जाएंगे 40 नए आधार केंद्र, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता Tue, 23 Mar 2021 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) स्थायी समिति की बैठक में 40 नए आधार केंद्र खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत का कहना है कि पहले चरण में दस केंद्र जल्द ही खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर आधार बनवाने में 30 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का शुल्क लगेगा।

उन्होंने बताया कि भारत की विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने विभिन्न राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों, बैंकों आदि को आधार पंजीकरण के लिए मान्यता प्रदान की है। इसी कड़ी में दक्षिण निगम को भी विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा पंजीयक के रूप में मान्यता मिली है। मान्यता मिलने से दक्षिण निगम नागरिकों का आधार हेतु नामांकन कर सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आधार बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए लोगों को बहुत लम्बा इंतजार करना पड़ता है और कम केंद्र होने की वजह से लोग दूर-दराज के केद्रों पर जाकर यह कार्य कराते हैं।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण निगम का अधिकार क्षेत्र 656 वर्ग मीटर किलोमीटर में फैला है, जिसमें चार जोन हैं और करीब 56 लाख की आबादी है। दक्षिण निगम को पंजीयक के रूप में मान्यता मिलने के बाद अब आधार बनवाने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दस केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें पांच स्थायी होंगे और पांच मोबाइल होंगे। इसके बाद इन केंद्रों की संख्या 40 की जाएगी।

यह मोबाइल केंद्र लोगों की सहूलियत के हिसाब से विभिन्न वार्डों में जाकर कार्य करेंगे। यह भी बताया गया कि नया आधार बनवाने में 100 रुपये, बायोमीट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये और ई-केवाइसी के लिए 30 और अन्य संशोधन के लिए 50 रुपये का शुल्क लगेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें