ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 15 वर्षीय एक किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने...

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा। एजेंसी Sat, 15 Dec 2018 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 15 वर्षीय एक किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा में रहने वाले जगदीश के यहां सगाई समारोह चल रहा था। सगाई समारोह में आए लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। वहां खड़े 15 वर्षीय गौरव नामक किशोर को इनके द्वारा चलाई जा रही गोली लग गई। इस घटना में गौरव की मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को सचिन उर्फ बिट्टू, भोला उर्फ सौरव तथा धर्मराज पुत्र हरिओम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर की बंदूक (पौनी) बरामद कर ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें