ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में घने कोहरे से 27 ट्रेन देरी से पहुंची, 50 उड़ानों पर असर

दिल्ली में घने कोहरे से 27 ट्रेन देरी से पहुंची, 50 उड़ानों पर असर

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के घना कोहरा छाने से दृश्यता घट कर 50 मीटर तक रह गई थी। जिससे हवाई व रेल यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक आसपास के राज्यों से दिल्ली आने वाली करीब 27 ट्रेन देरी...

दिल्ली में घने कोहरे से 27 ट्रेन देरी से पहुंची, 50 उड़ानों पर असर
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्लीSat, 15 Jan 2022 08:27 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के घना कोहरा छाने से दृश्यता घट कर 50 मीटर तक रह गई थी। जिससे हवाई व रेल यातायात प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक आसपास के राज्यों से दिल्ली आने वाली करीब 27 ट्रेन देरी से यहां पहुंची और वहीं, दिल्ली हवाईअड्डे पर आने-जाने वाली 50 उड़ानों पर इसका असर पड़ा। देरी से इनका प्रस्थान व आगमन हुआ। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक दिल्ली में घना से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है।

शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे के बाद घना कोहरा देखा गया जिसका असर करीब 10 बजे तक रहा। इस बीच दिल्ली हवाईअड्डे पर कैट थ्री बी लागू किया गया। दरअसल, कैट थ्री एक प्रकार की तकनीक होती है। यह ऐसे उपकरण होते हैं जो रनवे पर लगे होते हैं और कोहरे में विमान को सुरक्षित लैंडिंग करने में मदद करते हैं।

कोहरे में केवल कैट थ्री बी प्रशिक्षित पायलट ही उड़ानों का परिचालन कर सकते हैं। ट्रेन व उड़ानें लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कड़ाके की ठंड ने परेशानी और बढ़ाई। दिल्ली हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक कोहरे के चलते कोई उड़ान डायवर्ट या रद्द नहीं हुई। कुछ उड़ानें ऑपरेशन कारणों के चलते देरी से उड़ी। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, घने कोहरे के कारण सफदरजंग और पालम में दृश्यता कम होकर 50 मीटर रह गई। रनवे पर दृश्यता 150 मीटर तक रही। बता दें कि शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ''बेहद घना'', 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ''घना'', 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ''मध्यम'' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ''हल्का'' माना जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें