ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRकोहरे का सितम: दिल्ली में कोहरे की वजह से 21 रेलगाड़ियां रद्द

कोहरे का सितम: दिल्ली में कोहरे की वजह से 21 रेलगाड़ियां रद्द

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के चलते 21 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 64 देरी से चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक...

कोहरे का सितम: दिल्ली में कोहरे की वजह से 21 रेलगाड़ियां रद्द
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 02 Jan 2018 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के चलते 21 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 64 देरी से चल रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह घना कोहरा होने के बावजूद दिन में आसमान साफ रहेगा।" यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 24 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है।

अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी रहा, जबकि दृश्यता 300 मीटर रही। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली वालों को नए साल का तोहफा: किसी भी राशन दुकान से सामान ले सकेंगे उपभोक्ता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें