Hindi Newsएनसीआर News16 passengers abducted from Anand Vihar station looted cash by beating Police arrested 4
आनंद विहार स्टेशन से 16 सवारियों को किया अगवा, पीटकर लूटा कैश; पुलिस ने 4 बदमाशों को ऐसे किया गिरफ्तार

आनंद विहार स्टेशन से 16 सवारियों को किया अगवा, पीटकर लूटा कैश; पुलिस ने 4 बदमाशों को ऐसे किया गिरफ्तार

संक्षेप: पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी 56 वर्षीय सत्यपाल, 44 वर्षीय मनोज, 31 वर्षीय दीपू और 25 वर्षीय विपिन से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Sat, 8 April 2023 07:30 PMSwati Kumari प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर से शुक्रवार को चार आरोपियों ने जबरन 16 सवारियों को मिनी बस में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें बस में बंधक बनाकर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर सवारियों की पिटाई शुरू कर दी। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचते ही सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखकर पुलिस कर्मियों ने बस रुकवाई। सवारियों ने तुरंत पुलिस कर्मियों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी 56 वर्षीय सत्यपाल, 44 वर्षीय मनोज, 31 वर्षीय दीपू और 25 वर्षीय विपिन से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 

पीड़ित 20 वर्षीय बिनीत परिवार के साथ झारखंड के जामताड़ा में रहता है। वह 12वीं कक्षा का छात्रा है। बिनीत के अनुसार, उसका चचेरा भाई दिल्ली के रोहिणी में रहता है। वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली में अपने चचेरे भाई के पास आ रहा था। शुक्रवार दोपहर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद रोहिणी के लिए सवारी पूछने लगा। दो युवकों ने उसे रोहिणी लेकर जाने के लिए एक मिनी बस में बैठा लिया। इसके बाद वह बस में अलग-अलग जगह की सवारी भी बैठाने लगे। उसे शक हुआ तो उसने सवारियों से पूछताछ की तो पता चला कि बस में पानीपत, अलवर, गुड़गांव, फरीदाबार समेत अन्य जगह की सवारियां बैठी है। बस पर आनंद विहार से दिल्ली पुरानी रेलवे स्टेशन लिखा हुआ था। उसे समझने में देर नहीं लगी और वह बस से उतरने का प्रयास करने लगा। इसे देखकर आरोपियों ने उसे धक्का मारकर पीछे कर दिया और बस का गेट बंद कर लिया। इसके बाद तेजी से बस को लेकर चलाने लगे। 

आगे फरीदाबाद के चार सवारियों को लूटपाट के बाद बीच रास्ते में उतार दिया। इसके बाद बस को जीटी रोड से होती हुई कश्मीरी गेट की तरफ लेकर जाने लगे। शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पहुंचते ही सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने शोर सुनकर बस रुकवाई। पूछताछ में पता चला कि बस चालक समेत चार आरोपियों ने उन्हें अगवा कर लिया है और बस के अंदर बंधक बनाकर लूटपाट की जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चारों को पकड़ लिया। इसके बाद बिनीत की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और लूट की धारा में केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया।