ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर, पड़ोसी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर, पड़ोसी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की दोपहर एक 12 साल की बच्ची के खाली प्लॉट में 18 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर, पड़ोसी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाताThu, 27 Aug 2020 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की दोपहर एक 12 साल की बच्ची के खाली प्लॉट में 18 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक दंपति छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में 12 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। दोपहर करीब 12:00 बजे बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। वहां पर पड़ोसी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। 

वारदात के बाद लड़की को आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा। वहां मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को कॉल करके सूचना दी। जानकारी मिलते ही माता-पिता तुरंत बेटी के पास पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना पाकर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और लड़की को गंभीर हालत मं देखकर पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल की। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस ने लड़की को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखकर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। 
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। लड़की के पड़ोस में रहने वाले 18 साल के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें