चोरी का फोन, Wi-Fi और इंस्टाग्राम चैट: 3 सुरागों ने खोला दिल्ली के सनसनीखेज रेप-मर्डर केस का राज

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के मर्डर केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया और तीन सुराग से लिंक जोड़ते हुए लोकेशन को ट्रेस कर लिया।

चोरी का फोन, Wi-Fi और इंस्टाग्राम चैट: 3 सुरागों ने खोला दिल्ली के सनसनीखेज रेप-मर्डर केस का राज

अपराध करने के बाद अपराधी पुलिस से बचने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कोई ना कोई सुराग छोड़ देता है, जिससे पुलिस उसके पास पहुंच जाए। दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल मीणा ने हत्या के बाद चोरी का मोबाइल इस्तेमाल किया और अपना सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिया था। इसके अलावा उसने होटल में रहने के दौरान वाई-फाई से कनेक्ट कर इंस्टाग्राम भी चलाया। पुलिस ने तीनों का लिंक जोड़कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस किस तरह इन सुरागों का इस्तेमाल कर आरोपी तक पहुंची।

चोरी के फोन से पकड़ा गया राहुल मीणा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास अपना कोई निजी मोबाइल फोनन नहीं था। उसे लगा होगा कि इस वजह से वह पुलिस की पकड़ से बच जाएगा। लेकिन, पुलिस ने पता लगाने पर पाया कि वह एक ऐसे फोन का इस्तेमाल कर रहा था जो पहले राजस्थान के अलवर में छेड़छाड़ की एक घटना के दौरान चोरी हुआ था। अलवर में भी उस पर रेप का एक मामला दर्ज है और पुलिस को उसकी तलाश है। यह चोरी का फ़ोन जांच में एक अहम सुराग बन गया। इसके इस्तेमाल के तरीकों का विश्लेषण करके और इसे उसकी हाल की गतिविधियों से जोड़कर, पुलिस एक डिजिटल सुराग तक पहुंचने में कामयाब रही।

होटल के वाईफाई से जुड़ा था फोन

फोन की लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस ने जांच जारी रखी। सर्विलांस के दौरान पुलिस को पता चला कि वो फोन एक होटल के वाईफाई से जुड़ा हुआ है। इससे आरोपी के लोकेशन का सही पता लगाने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने फोन की कनेक्टिविटी को ट्रैक करने कि लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IDPR) सहारा भी लिया।

इंस्टाग्राम चैट से मिली बड़ी सफलता

तीसरा अहम सुराग आरोपी राहुल मीणा की सोशल मीडिया पर एक्टिविटी से मिला। पुलिस ने बताया कि होटल में छिपे रहने के दौरान भी, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम में रहने वाले अपने एक भाई के लगातार संपर्क में था। पूछताछ के दौरान, इस रिश्तेदार ने अहम जानकारी दी जिससे आरोपी की जगह की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस लोकेशन पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।