दिल्ली के मोती नगर के DDA पार्क में चाकूबाजी; नाबालिग की मौत, एक युवक घायल
दिल्ली के मोती नगर के डीडीए पार्क में रविवार को चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

राजधानी दिल्ली के मोती नगर के डीडीए पार्क में रविवार को चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को मोती नगर इलाके में चाकूबाजी की दो घटनाओं में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों घटनाएं डीएलएफ मोती नगर के पास डीडीए पार्क में हुईं। रविवार शाम 6:37 बजे मोती नगर थाना पुलिस को एक नाबालिग को मृत हालत में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली। उसके दाहिने कंधे के नीचे चाकू का घाव था।
वहीं, शाम 7:50 बजे 25 साल के मोहम्मद दानिश नाम के एक और घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जिसे पीठ में चाकू मारा गया था। उसे शुरू में आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



