Hindi Newsएनसीआर NewsSpitting on rotis in Ghaziabad chicken shop cook arrested after video goes viral
थूक कर बना रहा था रोटी, घिनौनी हरकत वीडियो में कैद; गाजियाबाद में चिकन शॉप का कुक दबोचा

थूक कर बना रहा था रोटी, घिनौनी हरकत वीडियो में कैद; गाजियाबाद में चिकन शॉप का कुक दबोचा

संक्षेप:

गाजियाबाद में एक चिकन कॉर्नर पर कारीगर द्वारा थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है।

Jan 09, 2026 09:56 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में एक चिकन कॉर्नर पर कारीगर द्वारा थूककर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वायरल वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद में एक सड़क किनारे ढाबे पर काम करने वाले कुक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रोटियां बनाने से पहले उन पर थूकता हुआ दिख रहा था। पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम पुलिस स्टेशन इलाके में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास एक सड़क किनारे खाने की दुकान पर हुई।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर मिलेगा शॉपिंग-डाइनिंग का मजा! खुलेंगे कैफे और दुकान

ग्राहकों ने बनाया वीडियो

पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्राहकों ने कुक को आटे और रोटियों पर थूकते हुए देखा और उसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर शेयर किया गया। पुलिस ने गुरुवार शाम को आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 'चिकन पॉइंट' नाम का यह ढाबा वसीम नाम के एक व्यक्ति का है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय मालिक दुकान पर मौजूद था या नहीं।

ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी हो रही जांच

एसीपी ने कहा कि पुलिस ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी जांच कर रही है और घटना में मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ढाबे के मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभागों को रिपोर्ट भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें:हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, इन इलाकों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।