दिल्ली में आज इन सड़कों पर जाने से बचें, सुबह 9 से रात 8 बजे तक रहेगी पाबंदी, देखें रूट
Delhi Traffic Advisory : राजधानी दिल्ली की कई सड़कों पर शनिवार को एक बार फिर लोगों को दिनभर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे तक ट्रैफिक के खास इंतजाम रहेंगे।

Delhi Traffic Advisory : राजधानी दिल्ली की कई सड़कों पर शनिवार को एक बार फिर लोगों को दिनभर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि 21.02.2026 को भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 के मद्देनजर सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे तक ट्रैफिक के खास इंतजाम रहेंगे। उम्मीद है कि भारी भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक नियम लागू किए जाएंगे ताकि यातायात सुचारू रूप से चले और लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, एआई समिट में बड़ी संख्या में विजिटर्स, डेलीगेट्स और अधिकारियों के आने की उम्मीद है, इसलिए गाड़ियों की आसान आवाजाही और पब्लिक सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक नियम लागू किए जाएंगे। यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और जहां तक हो सके वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। वाहन चालकों वालों से अपील है कि वे संयम रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें उनके निर्देशों का पालन करें।
इन सड़कों पर हो सकती है दिक्कत
• भैरों रोड
• भगवान दास रोड
• पुराना किला रोड
• मथुरा रोड
इन वैकल्पिक रास्तों से गुजरें
• तिलक मार्ग
• सिकंदरा रोड
• रिंग रोड
ट्रैफिक पुलिस की लोगों को सलाह
- जहां तक हो सके, प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें।
- यात्रा की पहले से प्लानिंग करें और यात्रा के लिए ज्यादा समय लेकर निकलें।
- ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
- लेन डिसिप्लिन बनाए रखें और ट्रैफिक को आसानी चलाने में सहयोग करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों के जरिये अपडेट रहें :-
• वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
• फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic
• प्लैटफॉर्म X: https://x.com/dtptraffic
• इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic
• WhatsApp: 8750871493
• हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444


