दिल्ली में शनिवार शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, आयोजन के चलते मिलेगा खूब ट्रैफिक; देखें एडवायजरी

Feb 07, 2026 02:52 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचकर निकलने की सलाह दी है। साथ ही इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों से ट्रैफिक डायवर्जन (परिवर्तित मार्ग) का पालन करने और सलाह के अनुसार अपनी यात्रा पहले से प्लान करने के लिए कहा है।

दिल्ली में शनिवार शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, आयोजन के चलते मिलेगा खूब ट्रैफिक; देखें एडवायजरी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में फैकल्टी ऑफ लॉ के 'एलुमनाई एसोसिएशन' के उद्घाटन समारोह को देखते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 फरवरी (शनिवार) को शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे इलाकों की सूची जारी की है, जहां पर इस आयोजन की वजह से यातायात प्रभावित हो सकता है, साथ ही पुलिस ने उन क्षेत्रों के बारे में भी बताया है, जहां पर जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को प्रभावित सड़कों से बचकर निकलने की सलाह दी है। साथ ही इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों से ट्रैफिक डायवर्जन (परिवर्तित मार्ग) का पालन करने और सलाह के अनुसार अपनी यात्रा पहले से प्लान करने के लिए कहा है। साथ ही बताया है कि इन रास्तों से इमरजेंसी गाड़ियों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलने की आजादी रहेगी और उन्हें नहीं रोका जाएगा।

कार्यक्रम के कारण इन सड़कों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित:

* छत्र मार्ग

* यूनिवर्सिटी मार्ग

* सुधीर बोस मार्ग

* गुरु तेग बहादुर मार्ग

* मॉल रोड

डायवर्जन पॉइंट्स: पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन जगहों पर ट्रैफिक को रेगुलेट/डायवर्ट किया जाएगा:

* सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट

* हिंदू कॉलेज रेड लाइट

* क्रांति चौक

* पटेल चेस्ट

* मॉल रोड (दिल्ली यूनिवर्सिटी को जोड़ने वाली सड़कें)

* जीसी नारंग मार्ग

यातायात पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक रास्ते:

मॉल रोड से छत्र मार्ग जाने के लिए: यह रास्ता छत्र मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर डायवर्ट किया गया है, आगे गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर जाना होगा।

मॉल रोड से यूनिवर्सिटी मार्ग जाने के लिए: यह रास्ता यूनिवर्सिटी मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर डायवर्ट किया गया है, आगे गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर जाना होगा।

GTB मार्ग / विजय नगर मार्ग से छत्र मार्ग जाने के लिए: इस रास्ते को पटेल चेस्ट से गुरु तेग बहादुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है, फिर सुधीर बोस मार्ग और संत कृपाल सिंह मार्ग की ओर मोड़ दिया गया है।

MCD चौक / मलका गंज / बोंटा पार्क से रग्बी ग्राउंड (यूनिवर्सिटी मार्ग) जाने के लिए: सेंट स्टीफंस रेड लाइट से क्रांति चौक की ओर डायवर्ट किया गया, फिर गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर जाना होगा।

आम जनता के लिए जारी दिशा-निर्देश:

* इवेंट के समय ऊपर बताई गई सड़कों से बचें।

* ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़कों के किनारे गाड़ियां पार्क न करें।

* ट्रैफिक साइन और ट्रैफिक कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।