अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर दिल्ली में रेड डालने पहुंची फर्जी CBI टीम, आगे क्या हुआ?

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करते हुए मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, नकली अधिकारियों ने CBI के निशान वाले कपड़े पहने हुए थे और उनके पास CBI अधिकारी होने का दावा करने वाले पहचान पत्र भी थे।

‘Special 26’ style fake CBI raid attempt reported in Rohini Delhi at residence of Businessman
दिल्ली में अक्षय की फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह डकैती की कोशिश,रेड डालने पहुंची टीम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहने वाले एक कारोबारी के घर पर बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह CBI की नकली रेड डालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। हालांकि व्यापारी की पत्नी की सूझबूझ की वजह से आरोपी इस घर में घुस नहीं पाए औरउस घर में होने वाली डकैती की यह कोशिश टल गई। दरअसल अक्षय कुमार की इस फिल्म की देखादेखी 8 से 10 बदमाश सीबीआई अधिकारी बनकर इस घर में पहुंचे और खुद को अधिकारी बता घर का दरवाजा खोलने की बात कहने लगे। हालांकि महिला ने उन लोगों के लिए गेट खोलने से मना कर दिया और अड़ोस-पड़ोस के लोगों को बुला लिया, जिससे उनकी योजना नाकाम हो गई। जिसके बाद आरोपी बहाना बनाकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

इस बारे में पुलिस को प्राप्त शिकायत के मुताबिक, आरोपियों का यह झुंड व्यापारी के घर पहुंचा और खुद को CBI अधिकारी बताते हुए उन्होंने घर की तलाशी लेने की बात कही, साथ ही महिला से घर का दरवाजा खोलने की बात कहने लगा। आरोप है कि उन्होंने बिना सही आदेश दिखाए या अपनी पहचान साबित किए घर में घुसने की कोशिश की।

महिला ने लिया हिम्मत से काम, अंत तक नहीं खोला दरवाजा

गेट खोलने के लिए दबाव और धमकियों के बावजूद महिला ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया, जिसके बाद ये नकली अधिकारी करीब डेढ़ घंटे तक घर के बाहर ही खड़े रहे। इस बीच अड़ोस-पड़ोस में रहने वाले लोग भी वहां जमा हो गए और उन्होंने आरोपियों के ग्रुप से सर्च वारंट और इजाजत के बारे में पूछा। इसी बीच जब लोगों ने फर्जी अधिकारियों से नोटिस की कॉपी मांगी, तो ग्रुप ने कहा कि डॉक्यूमेंट उनकी कार में है और वे उसे लाने के बहाने वहां से निकले और रफूचक्कर हो गए।

CBI टीम की तरह पहने थे कपड़े, ID कार्ड भी था साथ

उनके जाने के बाद परिवार ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, नकली अधिकारियों ने CBI के निशान वाले कपड़े पहने हुए थे और उनके पास CBI अधिकारी होने का दावा करने वाले पहचान पत्र भी थे।

पीड़ित शख्स के पिता को वॉट्सऐप पर भेजा नोटिस

बाद में शिकायतकर्ता के पिता को वॉट्सऐप पर एक नोटिस भेजा गया, जिस पर कथित तौर पर CBI डायरेक्टर का नाम और हस्ताक्षर भी दिख रहे थे। हालांकि बाद में मैसेज डिलीट कर दिया गया, लेकिन परिवार ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था और शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दिया।

परिवार बोला- नकली था नोटिस

परिवार का आरोप है कि नोटिस नकली था और इसका इस्तेमाल ग्रुप की कार्रवाई को CBI का आधिकारिक ऑपरेशन दिखाने के लिए किया जा रहा था। पूरी घटना घर के पास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअक्षय की फिल्म 'स्पेशल 26' की तरह दिल्ली में डकैती की कोशिश,रेड डालने पहुंची टीम