काम की बात: मोदी मिल फ्लाईओवर बनेगा 6 लेन, सावित्री सिनेमा पुल भी होगा दोगुना, दिल्ली के इन इलाकों को होगा फायदा

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दक्षिणी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर अब जाम का अंत होने वाला है। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग ने मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के निर्माण और विस्तार का टेंडर जारी कर दिया है, जिसका काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा।

मोदी मिल फ्लाईओवर बनेगा 6 लेन, सावित्री सिनेमा पुल भी होगा दोगुना, दिल्ली के इन इलाकों को होगा फायदा

दक्षिणी दिल्ली में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को बनाने का कार्य अगले माह से शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इसे लेकर टेंडर कंपनी को दे दिया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा जल्द ही इन फ्लाईओवरों को बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी गेट तक बनने वाले फ्लाईओवर के दोनों तरफ तीन-तीन लेन की सड़क बनेगी ताकि आसानी से वाहन निकल सकें। कालकाजी मंदिर से मोदी मिल जाने की दिशा में तीन लेन का कैरिज-वे 1140 मीटर लंबा होगा। वहीं इसके विपरीत दिशा में कैरिज-वे 870 मीटर का होगा। साथ ही सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को दोगुना किया जाएगा।

अभी मोदी मिल से आईआईटी जाने की दिशा में ही पुल है। नया पुल आईआईटी दिशा से मोदी मिल की तरफ जाने के लिए बनेगा। यह काम 30 माह में पूरा होने की उम्मीद है।

रोजाना लाखों लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी

बता दें कि महरौली-बदरपुर रोड पर जाम की समस्या से रोजाना लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका समाधान करने के लिए मोदी मिल फ्लाईओवर के साथ पहले से मौजूद सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को दूसरी दिशा में भी बनाने की योजना पीडब्ल्यूडी ने तैयार की थी। इसे बनाने के लिए जनवारी में टेंडर निकाला गया था।

इनमें कमी आएगी

● जाम में: मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर बनने से ओखला–नेहरू प्लेस–ग्रेटर कैलाश कॉरिडोर पर ट्रैफिक सिग्नल और चौराहों पर रुकावट कम होगी।

● यात्रा समय में: जो सफर अभी 20–30 मिनट लेता है, वह काफी हद तक घट सकता है, खासकर पीक आवर में।

● प्रदूषण में: वाहनों के लगातार चलने से धुआं कम होगा, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।

इन इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा

मंत्री ने बताया कि इन फ्लाईओवर के बनने से नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, चितरंजन पार्क आदि क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यहां से गुजरने वाले लाखों वाहन भी जाम मुक्त सफर कर सकेंगे। इन फ्लाईओवरों के बनने से कैप्टन गौड़ मार्ग-बाहरी रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड-जीके 2 रोड पर जाम में कमी आएगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।