जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अड़े हुए हैं सौरभ दास, कहा- अदालत में झूठा दावा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सौरभ दास ने कहा कि उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर की गई टिप्पणियों को डिलीट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आरटीआई से मिली जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर अपनी बात कही थी।

justice swarna kanta sharma
सौरभ दास ने कहा कि उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर अपनी टिप्पणियों को डिलीट नहीं किया है।

जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणियों की वजह से अवमानना मामले में घिरे पत्रकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास अपनी बातों पर डटे हुए हैं। सौरभ दास ने इस दावे का खंडन किया है कि उन्होंने जस्टिस शर्मा के खिलाफ अपनी टिप्पणियों को डिलीट कर दिया है। सौरभ दास ने कहा कि अदालत को गुमराह नहीं करना चाहिए।

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट अवमानना की याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि सौरभ दास और अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणियों को डिलीट कर दिया है। दास ने इसका खंडन करते हुए अदालत को गुमराह करने की कोशिश बताया। उन्होंने हंसी की इमोजी के साथ लिखा, 'कुछ भी। मैंने कभी कॉमेंट्स डिलीट नहीं किए। मेरी रिपोर्टिंग पूरी तरह आरटीआई डेटा और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारियों पर थी। एक वकील के 2 रुपये के इस ट्रोल को अदालत को गुमराह करना बंद करना चाहिए।' सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की ओर से शुरू किए गए मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र डुडेजा की पीठ को बताया कि उन्हें वह सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गई है जिसके आधार पर अवमानना का मामला शुरू किया गया है। अन्य पक्षों की तरफ से भी इसी तरह की दलीलें दी गईं। इसके बाद अदालत ने रिजस्ट्री से सामग्री उपलब्ध कराने को कहा और जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।

सौरभ दास को भी चार सप्ताह का समय

इसी से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने आप नेता गोपाल राय और सौरभ दास को भी अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाए जाने का हिस्सा होने का आरोप लगाते हुए अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई थी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 21 सितंबर सुनिश्चित की है।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने शुरू की थी कार्यवाही

19 मई को हाई कोर्ट ने केजरीवाल और अन्य को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा था। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने इनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही 14 मई को शुरू करने का आदेश दिया था और कथित शराब घोटाले से जुड़े केस से खुद को अलग कर लिया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर