दिल्ली में घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे थे बेटे, नीचे कमरे में 3 दिन तक सड़ता रहा ED से रिटायर्ड बुजुर्ग पिता का शव

हिन्दुस्तान टीम, राजन शर्मा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने बदबू की शिकायत की, जिसके बाद गुरुवार सुबह बेटे विकास ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गया पिता श्रीचंद का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। अनुमान है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी।

दिल्ली में घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे थे बेटे, नीचे कमरे में 3 दिन तक सड़ता रहा ED से रिटायर्ड बुजुर्ग पिता का शव

पूर्वी दिल्ली में स्थित गणेश नगर एक्सटेंशन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग की मौत ने रिश्तों में खत्म हो चुकी संवेदनाओं को उजागर करते हुए उस पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग श्रीचंद की मौत से जुड़ा है। श्रीचंद का शव कई दिनों तक उनके उसी घर के कमरे में पड़ा रहा, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य ऊपर की मंजिल पर रह रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि एक ही मकान में रहने के बाद भी किसी को उनकी मौत का पता तक नहीं चला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय श्रीचंद ग्राउंड फ्लोर गणेश नगर एक्सटेंशन द्वितीय, पराशर चौक के पास रहते थे। जबकि 50 गज में बने इस मकान उनके बेटे और अन्य परिजन ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। पत्नी के निधन के बाद वह अधिकतर समय अकेले ही बिताते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार के साथ उनका ज्यादा मेलजोल नहीं था और वह खामोशी में जिंदगी गुजार रहे थे।

तेज बदबू आने पर हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने बदबू की शिकायत की, जिसके बाद गुरुवार सुबह बेटे विकास ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गया पिता श्रीचंद का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। अनुमान है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले ही हो चुकी थी।

शुरुआती जांच में पुलिस को संदिग्ध लग रहा मामला

सूचना मिलने पर शकरपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। यह घटना महानगरों में बढ़ती अकेलेपन की समस्या और परिवारों के भीतर घटती संवेदनशीलता की एक दर्दनाक तस्वीर पेश करती है।

उधर एक अन्य घटना में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार रात विवाद के बाद हुई 22 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने चाकू से वार कर युवक की जान ले ली थी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में पीड़ित का इन तीनों लड़कों में से एक के साथ झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.50 बजे पीसीआर को सूचित किया गया कि कमल विहार के पास नाबालिग लड़कों ने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।