
‘रीजनल प्लान 2041’ में कई बदलावों को लेकर प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें से एक बात ये भी है कि दिल्ली NCR 3 जोन में बांटी जाएगी। इसके पीछे के मकसद को जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए। साथ ही जानिए क्या हरियाणा के 5 जिलों को NCR से अलग किया जाएगा या नहीं।

एनसीआर के शहर में अवैध कॉलोनियों का जाल बहुत तेजी से फैला है। अगर दक्षिण हरियाणा के शहरों की बात करें तो इनमें 1017 अवैध कॉलोनियों के सथ फरीदाबाद सबसे ऊपर है। गुरुग्राम समेत 6 अन्य जिलों को भी जोड़ लें तो यह संख्या 2600 से अधिक हो जाती है।

दिल्ली-एनसीआर के नूंह में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 5 लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की को पहले किडनैप किया और उसके बाद गैंगरेप किया। पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

Pepsi Sharma Death : हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। पेप्सी शर्मा को सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अमरोहा जिले के पतला गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी पति कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस उसे शव मिलने वाली जगह भी ले गई और सबूत जुटाए।
जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हरित हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी। इस तकनीक के साथ भारत उन चुनिंदा विकसित देशों की कतार में शामिल हो गया है जो रेल परिवहन में हाइड्रोजन के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
Sonipat Triple Murder : हरियाणा के सोनीपत में रविवार रात एक सनकी पड़ोसी ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती और एक महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा सरकार की कैबिनेट ने एक खास तरह का नियम पास किया है। इसके तहत ऐप के जरिए टेक्सी या डिलीवरी सर्विस चलाने वालीं कंपनियां अपने बेड़े में नई गाड़ियों में डीजल-पेट्रोल वाली गाड़ियां शामिल नहीं करेंगी।
दिल्ली से मुरथल के मशहूर परांठे खाने निकले 7 दोस्तों की गाड़ी सोनीपत शहर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में कार चला रहे युवक समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच घायल हो गए।