विधि के चेहरे पर उड़ेली थी चाय, अब डुबोकर मारा; जलन में 4 कत्ल करने वाली पूनम की डरावनी कहानी

Dec 04, 2025 02:51 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, सोनीपत
share

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में एक बेहद डरावनी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पूनम नाम की एक महिला ने चार सालों में चार बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर डाला, जिनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है। वह जलन की वजह से सुंदर बच्चियों को चुन-चुनकर मारती रही।

विधि के चेहरे पर उड़ेली थी चाय, अब डुबोकर मारा; जलन में 4 कत्ल करने वाली पूनम की डरावनी कहानी

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत में एक बेहद डरावनी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पूनम नाम की एक महिला ने चार सालों में चार बच्चों का बेरहमी से कत्ल कर डाला, जिनमें उसका अपना बेटा भी शामिल है। वह जलन की वजह से सुंदर बच्चियों को चुन-चुनकर मारती रही। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि जिस भतीजी विधि को पानी में डुबोकर मारने की वजह से पूनम पकड़ी गई, उसकी हत्या की एक कोशिश उसने चार साल पहले भी की थी। तब उसने 2 साल की उस बच्ची के चेहेरे पर एक बड़ी केतली से चाय उड़ेल दी। तब परिवारवालों ने इसे एक हादसा समझा था।

सोमवार को पूनम ने अपने दूसरे प्रयास में विधि की जान ले ली। आरोप है कि पूनम ने 6 साल की भतीजी को एक टब में डुबा दिया। बच्ची के दम तोड़ने के बाद उसकी दादी ने बच्ची की लाश को देखा तो चीख-पुकार मच गई। एक बार फिर शुरुआत में विधि की मौत को हादसा समझा गया, लेकिन जांच में जो बातें सामने आईं उससे सभी हैरान रह गए। पता चला कि सुंदरता से जलन की वजह से पूनम ने रिश्तेदारों की तीन बेटियों को मार डाला था। उसने अपने बेटे की जान क्यों ली यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि उसने अपने बेटे शुभम को 2023 में इसलिए मारा क्योंकि पहली हत्या के बाद कुछ लोगों को उस पर शक होने लगा था और वह खुद को भी पीड़ित दिखाकर ध्यान भटका सके।

पूनम मूल रूप से पानीपत के सिवाह गांव की रहने वाली है और शादी के बाद सोनीपत के भावर गांव में रहती है। पूनम को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का पति नवीन और विधि के पिता संदीप चचेरे भाई हैं। पूनम की पहली शिकार 2023 में 9 साल की इश्किा थी। तीसरी मृतक 8 वर्ष की जिया थी। पुलिस का मानना है कि उसे भी इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह ‘ज्यादा सुंदर’ थी। अब तक 3 बच्चों को मार चुकी पूनम को यकीन हो चला था कि वह इसी तरह कत्ल करके अपनी सनक मिटाती रहेगी और पकड़ी नहीं जाएगी, लेकिन विधि के कत्ल के बाद उसका पर्दाफाश हो गया।

सोमवार को एक शादी समारोह को लेकर चल रही हंसी-खुशी के बीच 6 साल की विधि अचानक गायब हो गई थी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने वाली उसकी दादी ने बताया कि उनके एक परिवार में 30 नवंबर से एक दिसंबर तक शादी समारोह था। इसमें आरोपी समेत कई मेहमान आए थे। जांचकर्ताओं के मुताबिक महिला ने वारदात को 1 दिसंबर को तब अंजाम दिया जब सभी मेहमान घर से बाहर गए थे और उसने पीड़ित को सीढ़ियों से ऊपर जाते देखा।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची के पीछे-पीछे छत पर गई। उससे बातचीत करती रही। उसने इस बीच एक स्टोररूम के बाहर प्लास्टिक के एक टब में पानी भरा और विधि को उसमें डुबाकर मार डाला। इसके बाद वह दरवाजे को बाहर से बंद करके नीचे आ गई। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता की चाची ने यह कत्ल किया है। एसपी सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।