मैं ठीक हूं, मुझे संसद मार्च में जाने दीजिए; सोनम वांगचुक ने सफदरजंग के MS से कहा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन से अपील की है कि अगर वे ठीक हैं और मुझे हिरासत में नहीं रखा गया तो उन्हें संसद मार्च के लिए जाने दीजिए। 

CJP sansad March
सोनम वांगचुक

एक तरफ मॉनसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी के हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्च की ओर निकले। दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अभी भी अस्पताल से अनशन कर रहे हैं। वे सफदरजंग अस्पताल में एडमिट हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने संसद मार्च जाने की इच्छा जताई है। उनकी तरफ से सोशल मीडिया हैंडल पर एक पत्र शेयर किया गया है। उसमें वो अस्पताल से अनुरोध कर रहे हैं कि अगर मैं ठीक हूं तो मुझे संसद मार्च में जाने की इजाजत दीजिए।

पत्र में वांगचुक ने क्या लिखा

सोनम वांगचुक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पत्र शेयर किया। उसमें वो लिखते हैं, “मैं आप सभी से (सीजेपी प्रदर्शनकारी) मिलने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं अभी अस्पताल प्रशासन को एक पत्र भी सौंपा है। अगर डॉक्टरों के अनुसार अगर मेरी तबीयत ठीक है और अस्पताल का कहना है कि उन्हें हिरासत में नहीं रखा गया है, तो फिर मेरे मिलने पर पाबंदियां क्यों लगाई गई हैं? मुझे संसद मार्च जाने दीजिए।”

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए सैकड़ों प्रदर्शनकारी

दूसरी तरफ सीजेपी प्रदर्शनकारी संसद कूच के बीच राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। खबर है कि सैकड़ों की संख्या में सीजेपी से जुड़ा युवा मेट्रो स्टेशन पर हैं और वहीं प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे स्टेशन में काफी भीड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल है।

प्रदर्शन कर रहे वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है। कहा कि राजीव चौक, जंतर मंतर, नई दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर, पटेल चौक, मंडी हॉउस जैसे इलाकों में पांच से अधिक किलोमीटर के आसपास के रेडियस में और संसद के आसपास के क्षेत्र में इंटरनेट पूरी तरह से प्रभावित है।

सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

इससे पहले सीजेपी के बैनर तले दिल्ली में संसद मार्च का आह्वान किया गया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसकी वजह से कई लोगों को चोटें आई हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

लाठीचार्ज की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की निंदा

इस बीच यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। कहा कि देश के भविष्य, यानी छात्रों और युवाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जाना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।