जिंदा हूं, पर भूत बनकर वापस आऊंगा; सोनम वांगचुक ने दे दी 20 जुलाई वाली वॉर्निंग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूंगा ताकि मैं आप सब के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। और अगर हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर मैं भूत बन कर वापस आऊंगा!

जिंदा हूं, पर भूत बनकर वापस आऊंगा; सोनम वांगचुक ने दे दी 20 जुलाई वाली वॉर्निंग

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। कॉक्रोच पार्टी के बैनर तले वांगचुक की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। लगातार अनशन से उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने जंतर-मंतर पर लोगों से कहा कि 20 जुलाई तक जिंदा रहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आएंगे।

सोनम वांगचुक का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले में ऐक्शन की शुरुआत होनी चाहिए। अनशन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वांगचुक ने अनशन खत्म करने की मांग मान तो ली है, लेकिन कहा है कि वे 20 जुलाई के बाद ही अनशन त्यागेंगे।

20 जुलाई के लिए जनता से अपील

इस बीच परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन 28वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस दौरान वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को संसद तक पार्टी के प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों।

कमजोर जरूर हुआ हूं, लेकिन मजबूत

प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने अपनी बिगड़ती शारीरिक स्थिति को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने कहा, "मैं बाहर से कमजोर हूं, लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं। मुझे यकीन है कि आप सभी अंदर और बाहर, दोनों तरह से मजबूत हैं। हमें 20 जुलाई के लिए इस ऊर्जा की ज़रूरत है, जब हम संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। हम सब मिलकर लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे।"

भूत बनकर वापस आऊंगा

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "मैं किसी भी हाल में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा। अगर आप नहीं आए और 20 जुलाई का प्रदर्शन सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।" उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

विपक्ष ने वांगचुक को अपना समर्थन दिया

पेपर लीक मामले में ऐक्शन की मांग पर 20 दिन से अनशन कर रहे वांगचुक को विपक्ष ने भी अपना समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भी कहा कि वांगचुक के साथ खड़े हैं। राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने शायद देश में विरोध प्रदर्शन के अधिकार को ही समाप्त करने का फैसला कर लिया है।

एससीबीए की वांगचुक से अपील

इस बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है। कहा कि देश को जरूरत है कि वह ''जीवित, सक्रिय और चीजों से जुड़े रहें'', न कि किसी संकटग्रस्त व्यवस्था के लिए अपना स्वास्थ्य तथा जान जोखिम में डालें।

बाद में, एससीबीए के अध्यक्ष विकास सिंह भी वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे और एक पत्र सौंपा, जिसमें उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया गया। वांगचुक 28 जून को आंदोलन में शामिल हुए थे और तब से अनशन पर हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।