सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने पर आया जवाब, मौत पर क्या बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अनशन खत्म किए जाने की अपीलों पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कमजोर जरूर हुए हैं, लेकिन हालत ऐसी नहीं कि 2-4 दिन में मर जाएंगे, अभी कई दिनों तक अनशन जारी रख सकते हैं।

Environmentalist Sonam Wangchuk on the 18th day of his indefinite hunger strike as part of the Cockroach Janata Party's (CJP) protest

19 दिन से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का इरादा अब भी मजबूत बना हुआ है। वह अनशन खत्म करने को तैयार नहीं है। विपक्षी दलों के नेताओं, फिल्मी सितारों, आम लोगों और अदालत में की अनशन खत्म करने की अपील पर जवाब देते हुए उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इसे जारी रखने वाले हैं। वांगचुक ने कहा कि उनकी हालत ऐसी भी नहीं कि 2-4 दिन में मर जाएंगे, बल्कि अभी कई दिनों तक अनशन जारी रखने में सक्षम हैं।

अनशन के 18 दिन वांगचुक ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें वह अनशन खत्म करने की अपीलों पर जवाब देते हुए कहते हैं कि शरीर जरूर कमजोर हो रहा है, लेकिन मरने की नौबत नहीं है। उन्होंने कहा, 'बड़े मुश्किल से आज फिर आपसे जुड़ पा रहा हूं 18वें दिन। क्योंकि आपके हजारों संदेश आए कि मैं अनशन तोड़ दूं,कुछ खा लूं। बड़े बुजुर्ग, नेतागण कोई प्यार से कोई गुस्से में बोल रहे हैं। कुछ ने तो अदालत से अपील की है कि जबरदस्ती खाना खिला दिया जाए। दो बातें हैं, पहला तो यह कि मैं खा भी लूं तो उससे क्या बदलेगा? और क्या संदेश जाएगा? सरकार को तो यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही की जरूरत नहीं। वे बैठ जाते हैं और चले जाते हैं।'

मर नहीं जाऊंगा, अभी कई दिन कर सकता हूं अनशन: वांगचुक

आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी बात यह कि मेरी हालत ऐसी भी नहीं कि मैं 2-4 दिन में मर जाऊं। बहुत सारे मेडिकल टेस्ट होते रहे हैं। रिजल्ट काफी सामान्य है 18 दिन के अनशन के बाद। आज ईसीजी हुआ है, बुरा नहीं है। अभी मैं कई दिन चल सकता हूं। हां कमजोरी है, मसल्स कम हो रहे हैं। मगर मेरा दिल और कोर अभी भी ठीक है।' वांगचुक ने कहा कि उन्हें अनशन खत्म करने को ना कहा जाए, बल्कि लोग 20 जुलाई को बड़ी संख्या में संसद मार्च में शामिल होने के लिए आएं।

20 जुलाई के लिए स्कूल-कॉलेजों से क्या अपील

वांगचुक ने कहा, 'अभी अनशन खत्म करने को कहने के बजाय मैं आपसे विनती करूंगा कि 20 जुलाई को इतनी बड़ी संख्या में आएं कि सरकार को एक संदेश जाएगा। मैं स्कूलों और विश्वविद्यालय से कहूंगा कि उसे एक्सपीरियंसल एजुकेशन का दिन मनाएं, उस दिन बच्चे अभ्यास कर पाएंगे पलिटिकल साइंस का अनोखा पाठ। जोकि इतिहास का हिस्सा होगा। जिसमें वह खुद शिरकत कर पाएंगे और सीखेंगे कि कैसे लोकतंत्र चलता है जनता की ओर से।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News2-4 दिन में मर नहीं जाऊंगा; सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने पर क्या बोले