11 दिन से सोनम वांगचुक का अनशन, क्यों अभिजीत दीपके भूखे नहीं रहते? खुद बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि पुराने वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है और मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अनशन नहीं करने पर कहा कि ऐसा सोनम वांगचुक ने ही कहा है।

11 दिन से सोनम वांगचुक का अनशन, क्यों अभिजीत दीपके भूखे नहीं रहते? खुद बताया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी मंच पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 11 दिनों से अनशन कर रहे हैं। नीट पेपर लीक की वजह से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे सोनम वागंचुक का वजन काफी घट चुका है और अब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। इस बीच कई लोग इस बात को लेकर अभिजीत दीपके की आलोचना कर रहे हैं कि वह खुद अनशन नहीं कर रहे हैं। कई लोग तो ऐसे वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें एक तरफ वांगचुक अनशन करते दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ अभिजीत दीपके ब्रेड पकौड़े समेत कई व्यंजनों का लुत्फ ले रहे हैं। अब दीपके ने खुद इस पर सफाई दी है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए उन वीडियोज को लेकर सफाई दी जिनमें उन्हें खाते-पीते दिखाया जा रहा है। दीपके ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुद्दे से भटकाने की बचकानी कोशिश है। वह जो वीडियो है वह तब की है जब सोनम सर भूख हड़ताल शुरू नहीं हुई थी। क्लब की गई है। सोनम सर यहां 8-10 दिन बाद आए। तब वह यूरोप में क्लाइमेंट समिट में थे। वह वीडियो पहले की है जब हम यहां पर बैठे थे और सोनम सर नहीं थे।' हालांकि, उन्होंने माना कि कोर टीम के लोग अनशन पर नहीं हैं और इसकी वजह भी बताई।

क्यों अनशन नहीं कर रहे हैं अभिजीत दीपके

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आगे बताया कि सोनम वांगचुक ने ही कोर टीम के अन्य सदस्यों को अनशन करने से रोका है। सोनम वांगचुक के अलावा कुछ छात्र भी अनशन पर हैं,जिनमें कई की हालत बिगड़ चुकी है। दीपके ने खुद के अनशन नहीं करने पर कहा, 'सोनम सर ने हमें खुद कहा है कि जो कोर टीम है वह भूख हड़ताल पर इसलिए नहीं बैठेगी कि प्रोटेस्ट को मैनेज भी करना पड़ेगा। अगर हम सभी लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए तो प्रोटेस्ट को मैनेज कौन करेगा, यहां पर इतने सारे लोग आ रहे हैं। हर छोटी बात के लिए पुलिस से लड़ना-झगड़ना पड़ता है, वह कौन करेगा। इसलिए हमारी कोर टीम अनशन पर नहीं बैठ रही है।'

खाने-पीने पर वांगचुक ने की थी टिप्पणी

दरअसल, अभिजीत दीपके को सोनम वांगचुक के उस बयान के बाद ट्रोल किया जाने लगा जिसमें उन्होंने मंच के सामने बैठे लोगों से कहा था कि वे 'यहां आकर ठूंस-ठूंसकर खाते हैं।' सोनम ने इस पर दुख जाहिर करते हुए समर्थकों से अपील की थी कि वह कम से कम दिनभर का अनशन करें। जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में खाने-पीने की काफी चीजें बांटी जा रही हैं। सुबह शाम यहां कई तरह के व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।