Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर-मंतर पर जमावड़ा
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर मंतर पर आज की रात बहुत भीड़ है। युवाओं का आना लगा हुआ है। हालांकि कुछ लोग जा भी रहे हैं।


सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती करवाय गया है।
Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर अस्पताल ले गई। वे पिछले 20 दिन से अनशन पर हैं। वांगचुक की पत्नी ने कहा है कि सोनम अस्पताल में भी अनशन पर हैं और सिर्फ पानी और नमक का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सफरदजंग अस्पताल की ओर से पारदर्शिता की कमी के वजह से वांगचुक को तुरंत डिस्चार्ज करने की मांग की है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर-मंतर पर जमावड़ा
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: जंतर मंतर पर आज की रात बहुत भीड़ है। युवाओं का आना लगा हुआ है। हालांकि कुछ लोग जा भी रहे हैं।
सोनम वांगचुक का कुछ भी लेने से इनकार
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: एम्स के डाक्टरों की टीम ने भी सोनम वांगचुक की जांच की और उन्हें तुरंत आईवीई ड्रिप लगाने या ओरल फ्लुइड देने का सुझाव दिया। ताकि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में और ज्यादा गिरावट न हो। लेकिन उन्होंने ने कुछ भी लेने से मना कर दिया।
कैसा था वांगचुक को ले जाने का नजारा, क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: प्रदर्शनस्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश की। हालांकि जब तक प्रदर्शनकारी मंच की ओर पहुंचे, उनके सामने सफेद चादरों की दीवार खड़ी कर दी गई और इन्हीं चादरों की ओट में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को वहां से ले जाया गया।
कोई भी ताकत नहीं सकती ये मुद्दे
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: राहुल गांधी ने 'एक्स' पर कहा कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह शांतिपूर्ण अनशन पर थे। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और स्टूडेंट्स की आत्महत्याएं महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। कोई भी ताकत छात्रों को इन मुद्दों को उठाने से रोक नहीं सकती है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: हां या ना में जवाब दे सरकार- अन्ना
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि केंद्र सरकार को सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। सरकार को सोनम की मांगों को लेकर हां या ना में जवाब देना चाहिए। बातचीत करने में क्या हर्ज है?
अन्ना हजारे की सरकार से अपील
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार से गुजारिश की है कि सरकार का कोई प्रतिनिधि शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ बातचीत करे।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक की पत्नी ने की तुरंत डिस्चार्ज करने की मांग
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सफरदरजंग अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि सफदरजंग की रिपोर्ट के मुताबिक वांगचुक का पोटैशियम लेवल 2.9 है जबकि यह कल (17 जुलाई) को 4.3 था। वे मुझे किसी दूसरी लैब में उन्हें दिखाने नहीं दे रहे हैं और न ही वे मेरे सामने उनका ब्ल्ड सैंपल देने को तैयार हैं जिससे की मैं कहीं और टेस्ट करवा सकूं। मैं तीन घंटे से इंतजार ही कर रही हूं लेकिन हमारी बात नहीं मानी जा रही है। पारदर्शिता की कमी के वजह से हमें शक है और हमने तुरंत डिस्चार्ज करने की मांग की है जिससे की हम अपनी पसंद के अस्पताल में उन्हें ले जा सके। हम पिछले दो घंटों से उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।'
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांग पर पहली बार बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के मूल सिद्धांत 'असत्य और हिंसा' हैं। जब सोनम वांगचुक जी शांतिपूर्ण तरीके से अनशन पर थे, तब उन्हें जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत है। प्रश्न पत्र लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और विद्यार्थियों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। कोई भी ताकत भारत के विद्यार्थियों और उन लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, इन मुद्दों को उठाने से रोक नहीं सकती।'
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: चिराग पासवान ने बताया पुलिस ने क्यों लिया एक्शन
सोनम वांगचुक के अनशन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अफसोस इस बात का है जिस तरीके से सोनम वांगचुका को चेहरा बनाकर विपक्ष के ऐसे कई दल जो संभवत: अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं वे उनको चेहरा बनाकर अपनी खोई हुई जमीन को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। एक व्यक्ति को आपने अनशन पर वहां पर बैठा दिया। हम सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। कोर्ट भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। दिल्ली पुलिस को दखल इसलिए देना पड़ा क्योंकि कोई नहीं चाहेगा कि देश सोनम वांगचुक जैसी शख्सियत को खो दे। अगर लोग सरकार से सहमत नहीं हैं, तो उनके पास लोकतांत्रिक तरीका है कि वे वोट के जरिए उसे हटा दें।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक के डॉक्टर ने उठाए ये सवाल
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के डॉक्टर, डॉ. नितिन दिघे ने सफरदजंग में चल रहे ईलाज पर प्रतक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि '20 दिनों से हमारी टीम और मैं सर का चेकअप कर रहे हैं। हमें या हमारे वकील को सर (सोनम वांगचुक) से मिलने नहीं दिया गया है। उनकी पत्नी को मिलने दे रहे हैं और पत्नी को साथ में रखने के लिए कहा है। और जब हमने उनसे पूछा कि किस वजह से आपने ये किया है तो उन्होंने बताया कि पोटैशियम कम है। कल दोपहर 3 बजे हमने (लैब वालों ने) खुद उनका ब्लड लिया था और उनका पोटैशियम नॉर्मल यानी 4.8 था जबकि नॉर्मल वैल्यू 3.5 है। अब अस्पताल वाले बोल रहे हैं कि उनका वैल्यू कम हो गया है लेकिन जब उनकी पत्नी बोल रही हैं कि रिपोर्ट दीजिए तो वे रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी
सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन में बताया गया है कि '59 वर्षीय वांगचुक को दिल्ली पुलिस सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सफदरजंग लेकर आई थी। 20 दिन तक खाना न खाने के वजह से आई कमजोरी के वजह से उन्हें भर्ती करवाया गया। भर्ती के समय वह होश में थे और उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन का लेवल भी स्थिर था। हालांकि उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण यानी पानी की कमी है। वहीं ब्लड गैस एनालिसिस से पता चला कि उन्हें कम्पेन्सेटेड एसिडोसिस है। इसके अलावा सीरम पोटैशियम का लेवल भी कम है और ब्लड शुगर 78 mg/dl है। दोबारा जांच करने पर भी उनका सीरम पोटैशियम का लेवल उतना ही पाया गया।
LIVE: Sonam Wangchuk Hunger Strikeदिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम बोले ने मुगल के शासन की तुलना
दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा 'हमने सुना था कि मुगल तानाशाह सत्ता से सवाल पूछने वालों पर कोड़े बरसाते थे। हमने सुना था कि अंग्रेजों की पुलिस देश की आवाज दबाने के लिए अपना विरोध दर्ज करा रहे आम लोगों पर लाठियां बरसाती थी।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल को लिखा पत्र
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखा है। पत्र में गीतांजलि ने वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि ये पत्र इसलिए लिखा गया है कि क्योंकि अस्पताल की ओर से जानकारी नहीं दी जा र ही है। गीताजंलि ने बताया कि वांगचुक अस्पताल में भी अनशन पर ही हैं और पहले की तरह पानी और नमक का सेवन ही कर रहे हैं।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम की पत्नी बोलीं- वे पूरी तरह ठीक लेकिन…
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने उनकी हेल्थ को लेकर नई जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वांगचुक "पूरी तरह ठीक" हैं, लेकिन सफदरजंग अस्पताल प्रशासन बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी नहीं दे रहा। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर कहा कि यह पहले से तय योजना के मुताबिक ही होगा।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: केजरीवाल ने तुरंत जंतर मंतर बुलाया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक खास अपील की है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कहा है कि 'आज सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और ये सारे युवा आपके बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा। अब सबको एक होकर सड़कों पर उतरना होगा। तभी इस देश में कुछ बदलेगा। उठो, चलो जंतर मंतर। हम सबको मिलकर एक होना पड़ेगा और आवाज उठानी होगी तभी ये सरकार सुनेगी नहीं तो ये सरकार बिल्कुल नहीं सुनने वाली। वरना पेपर भी लीक होते रहेंगे और बच्चे आत्महत्या भी करते रहेंगे और ये सिस्टम ऐसे ही चलता रहेगा। इसलिए तुरंत जंतर-मंतर पहुंचिए।'
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: लोकतंत्र, संविधान के ऊपर एक और काला धब्बा है: कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जंतर-मंतर पर पुलिस के एक्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''111 दिन तक मां गंगा को बचाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे प्रो जी.डी. अग्रवाल हों या हरियाणा की ओलंपिक पहलवान हों, हमारे 750 अन्नदाता किसान हों, दलित-आदिवासी हों, या फिर पेपर लीक की बलि चढ़े 25 बच्चे और उनके परिजन, इस तानाशाह सरकार ने किसी को नहीं बख्शा।''
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई
सोनम वांगचुक के जबरन अस्पताल में भर्ती होने के बाद सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। इस बीच उन पर एक महिला ने स्याही फेंकी। दीपके ने कहा कि इंक फेंकने से पीछे नहीं हटेंगे, इससे पहले भी जयपुर में हमला हुआ था तब नहीं हटे।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका के मानवाधिकार संगठन
सोनम वांगचुक को अब अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठनों का समर्थन मिला है। 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' और 'आजादी प्रोजेक्ट' के कार्यकर्ता वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के निकट महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने अपने हाथों में वांगचुक के समर्थन में नारे लिखी तख्तियां ली हुई थीं।
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: वांगचुक के बारे में हेल्थ अपडेट नहीं दे रहे, गीतांजलि का दावा
सोनम वांगचुक को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा, “न तो उन्हें वांगचुक की हेल्थ अपडेट दी जा रही है और न ही कुछ बताया जा रहा है।वे अब बता रहे हैं कि उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर गिर गया है और यह जानलेवा स्थिति है। जब हमने मेडिकल रिपोर्ट दिखाने को कहा, तो हमें रिपोर्ट नहीं दी जा रही है।”
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया स्टेटमेंट
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर से 20 दिन अनशन के बाद अब सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ को लेकर अस्पताल प्रशासन की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बांबा ने कहा, "सोनम वांगचुक को आज सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल लाया गया था। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण वे कमजोर हैं और उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन है। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं।
डॉक्टर के अनुसार, वांगचुक की लगातार जांच और निगरानी की जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले उनका इलाज इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने किया। इसके बाद उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया है।"
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: सोनम वांगचुक को क्रिमिनल की तरह ले गए- दीपके का आरोप
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सोनम को क्रिमिनल की तरह उठा कर लेकर गए हैं। घसीटकर लेकर गए। यह प्रदर्शन जैसे शांतिपूर्ण तरीक़े से चलता रहेगा। अभिजीत दीपके ने अपील की कि हम लोग सोनम सर के रास्ते पर चलेंगे। अपने शहर और गांव में प्रदर्शन करें। साथ में गांधी, अंबेडकर और संविधान की फोटो रखना।
Sonam Wangchuk Jantar-Mantar LIVE: सोनम वांगचुक को हटाने पर फूट-फूटकर रोने लगे दीपके
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर मैदान से जबरन हटाकर अस्पताल ले गई है। सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच जंतर-मंतर मैदान पर वांगचुक की जगह अभिजीत दीपके अनशन कर रहे हैं। मंच से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपके फूट-फूटकर रो रहे हैं और उनके साथ उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: चंद्रशेखर आजाद बोले- लोकतंत्र शर्मसार हुआ है
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई है। वहां वे डॉक्टरों की निगरानी पर हैं। जंतर-मंतर पर पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है! दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल ले गए। उनके साथियों के साथ कथित मारपीट की गई।
इससे पहले वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया था। देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया था। अब सोनम वांगचुक के सत्याग्रह के साथ भी वही रवैया अपनाया गया है। क्या अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार भी सत्ता की सुविधा के अनुसार ही तय होगा?"
Sonam Wangchuk Jantar mantar LIVE: केजरीवाल बोले- इतना अहंकार ठीक नहीं
सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटाने को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इतना अहंकार ठीक नहीं… जबरन उठाने के बजाय मोदी सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। आंदोलन को कुचलने की बजाय देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। यह जबरन कार्रवाई करना मोदी सरकार की हार है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE:अभिजीत ने लोगों से जंतर मंतर आने की अपील की
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सभी लोग घर से बाहर निकलने और उनका साथ देने की अपील की है। दीपके ने कहा कि हम लोग भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारा वक्त बीत गया है। इस दौरान दीपके ने कहा कि मेरे साथ संविधान है।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE:प्रदर्शनकारी का फोन ले गए दिल्ली पुलिस के जवान
मुजीब ने बताया कि जब घटना हुई वह यहीं थे। सिविल ड्रेस में कुछ लोग आए और उन्हें पकड़कर ले जाने लगे। इस बीच उन्होंने विरोध किया तो उन पर चोट आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनका फ़ोन छीनकर ले गई है
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक को विरोध करने पर पीटा
जंतर-मंतर से एक प्रदर्शनकारी मुजीब ने बताया कि जब घटना हुई वह यहीं थे। सिविल ड्रेस में कुछ लोग आए और उन्हें पकड़कर ले जाने लगे। इस बीच उन्होंने विरोध किया तो उन पर चोट आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनका फ़ोन छीनकर ले गई है। आशी ने बताया कि वह सुबह पांच बजे यहां आ हुई थी। कुछ समय बाद यहां अफ़रा तफ़री मच गई थी। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक को इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती किया
सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक को इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती किया गया है। जहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।अस्पताल के अनुसार वह होश में हैं और उनके सभी पैरामीटर स्थिर है। थोड़ी देर में अस्पताल प्रशासन की तरफ से उनकी सेहत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: मॉक ड्रिल के नाम पर खेल कर गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस शुक्रवार रात से पूरी तैयारी में थी और रात से सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए धीरे-धीरे मैदान पर सादी वर्दी में पुलिस के जवान मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस मॉक ड्रिल के नाम पर सोनम वांगचुक को उठा ले गई। प्रदर्शनकारी अचानक हुए इस घटनाक्रम को समझ नहीं पाए। पूरी खबर पढ़ें।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: वांगचुक को जब हटाया, कहां थे दीपके
सोनम वांगचुक को जब जंतर-मंतर से निकालकर दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। उस समय अभिजीत दीपके वहां मौजूद नहीं थे। इस पर क्रॉकोच जनता पार्टी की तरफ से सफाई आई है। उनका कहना है कि उस समय दीपके प्रदर्शन स्थल के पास नहाने गए थे। पूरी खबर पढ़ें।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई है। अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। इस संबंध में अस्पताल की ओर से जल्द ही आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
जंतर मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच अफ़रा तफ़री का मौहल है। प्रदर्शनकारियों में मंच के सामने सुरक्षा के लगाई गई ग्रिलतोड़ दी है। प्रदर्शनकारी मंच के सामने पहुंच गये हैं। वांगचुक को ले जाने के बाद जंतर मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां प्रदर्शन अपने हाथों में तिरंगा झंडे लेकर पहुंच गए हैं।
अलग-अलग छात्र संगठन ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदर्शनकारी सरकार और पुलिस के विरोध जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आइसा का अभी भी भूख हड़ताल जारी है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत ने अपना अनशन आज से शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने शहरों और गाँव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च होगा। पूरी खबर पढ़ें।
Sonam Wangchuk Hunger Strike LIVE: अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन
दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई है। वहीं, जंतर-मंतर पर आइसा और सीजेपी प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। वांगचुक के बाद अब सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है।
Sonam Wangchuk LIVE: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
सोनम वांगचुक को हालांकि दिल्ली पुलिस अस्पताल में भर्ती कर चुकी है। लेकिन अभी भी जंतर मंतर मैदान पर सीजेपी समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Sonam Wangchuk LIVE: दिल्ली पुलिस ने बताई वजह
सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर पुलिस अस्पताल क्यों ले गई? नई दिल्ली जिला के डीसीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में बताया है। लिखा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश एवं मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उनकी सेहत में लगातार गिरावट हो रही थी जिसके चलते उन्हें उपचार की आवश्यकता थी। इसे ध्यान में रखते हुए सुबह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद से प्रदर्शनकारी हंगामा कर रहे हैं जिन्हें पुलिस शांत करा रही है। पुलिस ने उनसे अनुरोध किया है कि वह जंतर-मंतर को खाली कर दें।
Sonam Wangchuk Health LIVE: जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्ते बंद
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7.15 बजे मंच से अभिजीत दीपके नीचे आ रखे थे। उसी दौरान पुलिस टीम ने मंच की तरफ एक पर्दा खींचा ताकि प्रदर्शनकारियों को उसके पीठे की गतिविधियां न दिख सके। पुलिस की एक टीम मंच पर गई और वहां से सोनम वांगचुक को उठाकर पीछे चली गई जहां से उन्हें सीधे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इसका पता चलते ही प्रदर्शनकारियों ने मौके पर हंगामा करना शुरु कर दिया, लेकिन पुलिस उन्हें शांत कराने का प्रयास कर रही है।
Sonam Wangchuk Health LIVE: वांगचुक को हिरासत में लेने की पुलिस ने वजह बताई
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार रात तय किया कि सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है। लेकिन वहां जुटी सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच सोनम को उठाना आसान नहीं था। इसलिए नई दिल्ली जिले में रात के समय पुलिसकर्मियों को जंतर-मंतर पर ड्यूटी के लिए रिजर्व रखा गया। तड़के लगभग तीन बजे उन्हें जंतर-मंतर पर बुलाया गया जब अधिकांश प्रदर्शनकारी सो रहे थे। पुलिस ने लंबे समय तक वहां इतंजार किया ताकि सही समय पर सोनम वांगचुक को ले जाया जा सके।
Sonam Wangchuk Health LIVE: सोनम वांगचुक के लिए पुलिस की रात भर चली तैयारी
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए शुक्रवार देर रात से ही पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। रात से ही यहां पर पुलिसकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया था और सुबह मौका मिलते ही पुलिस ने स्टेज से वांगचुक को उठाया और उन्हें अस्पताल ले गए। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च का ऐलान किया हुआ है, ऐसे में इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाना आवश्यक था।
Sonam Wangchuk Health LIVE: दीपके ने कहा- मुझे पीटा, हिरासत में लिया
शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर बड़ा बवाल देखने को मिला। जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई तो प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई। क्रॉकोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा और हिरासत में भी लिया। पूरी खबर पढ़ें।
Sonam Wangchuk Health LIVE: सीजेपी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
दिल्ली पुलिस जब सुबह 7.35 पर सोनम वांगचुक को अस्पताल लेने आई तो प्रदर्शन कारी युवा भड़क गए। उनकी पुलिस से तीखी नोंक-झोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बदसलूकी और धक्का-मुक्की के आरोप भी लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।