Hindi Newsएनसीआर NewsSix societies in Noida fail Sewage Treatment Plant inspection
नोएडा की 6 सोसाइटियां एसटीपी की जांच में फेल, प्राधिकरण ने जुर्माना लगाने को लिखा पत्र

नोएडा की 6 सोसाइटियां एसटीपी की जांच में फेल, प्राधिकरण ने जुर्माना लगाने को लिखा पत्र

संक्षेप:

नोएडा सेक्टर-150 में कई सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) काम नहीं कर रहे। नोएडा के जल विभाग की जांच में छह सोसाइटियों के एसटीपी मानकों पर फेल मिले। इन सोसाइटियों में सीवेज का पानी संशोधित न कर नालों में बहाया जा रहा है।  

Feb 04, 2026 08:07 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा सेक्टर-150 में कई सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) काम नहीं कर रहे। नोएडा के जल विभाग की जांच में छह सोसाइटियों के एसटीपी मानकों पर फेल मिले। इन सोसाइटियों में सीवेज का पानी संशोधित न कर नालों में बहाया जा रहा है। नालों में बहाया जा रहा सीवेज इसी सेक्टर के गड्ढो में भर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित सोसाइटियों पर जुर्माना लगाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र भेजे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटियों का निरीक्षण पर्यावरण सेल ने 28 जनवरी को किया था।

ये भी पढ़ें:नोएडा में हिंडन के नए पुल पर अगले माह से बनेगी सड़क, परी चौक पर घटेगा जाम

सेक्टर-150 में ही स्पोर्ट्स सिटी के भूखंड नंबर-1 में भूखंड नंबर ए-3 में निर्माण कार्य हो रहा है। फ्लैटों में परिवार भी रहने लगे हैं। प्राधिकरण के निरीक्षण में सामने आया है कि सोसाइटी से पानी निकालकर नाले में बहाया जा रहा है। इसको लेकर प्राधिकरण के जल विभाग ने लॉजिक्स हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। यमुना और हिंडन से नजदीकी होने के चलते यहां पर भूजल का स्तर 25-30 फीट गहराई में है। बिल्डर खुदाई करवाते हैं तो जमीन से रिसकर पानी आने लगता है।

ये भी पढ़ें:नोएडा इंजीनियर की मौत मामले में खुलासा, नियमों के खिलाफ खोदा 70 फीट गहरा गड्ढा

यहां संचालन में कमियां मिलीं

●लैंड कार्ट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, एससी-2, भूखंड नंबर-ए-1, सेक्टर-150

●समृद्धि इंफ़्रा स्क्वायर प्राइवेट लिमिटेड, एससी-2, भूखंड नंबर-2 डी, सेक्टर-150

●एस इंफ़्रासिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, एससी-1, भूखंड नंबर-बी-8, सेक्टर-150

●ऐसर्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, एससी-1, भूखंड नंबर-ए-1, सेक्टर-150

●एस गोल्फ शीयर सोसाइटी, एससी-1, ए भूखंड, सेक्टर-150

●नोबिलिटी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, भूखंड-ए1, सेक्टर-150

ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बन सकेंगे 50,000 फ्लैट, बजट में 15 हजार करोड़ मंजूर
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।