दिल्ली में SIR की आ गई डेट; कब से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे BLO, कब फाइनल लिस्ट?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में भी SIR शुरू होने जा रहा है। SIR की औपचारिक शुरुआत तो 20 जून से ही प्रशिक्षण और तैयारियों के साथ हो जाएगी लेकिन 30 जून से BLO घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। 

दिल्ली में SIR की आ गई डेट; कब से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे BLO, कब फाइनल लिस्ट?

दिल्ली में एसआईआर शुरू होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, दिल्ली में 20 जून से 'विशेष गहन पुनरीक्षण' अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रशिक्षण और तैयारियों के साथ हो जाएगी लेकिन असल में 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने लगेंगे। 5 अगस्त को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होगा। मतदाता 5 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जिनका निस्तारण 3 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंततः सभी सुधारों के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

दिल्ली में SIR की तैयारियां पूरी

अधिकारियों की मानें तो 1.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं की समीक्षा करने वाली इस प्रक्रिया की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) दफ्तर के एक अधिकारी ने कहा कि हमने दिल्ली में एसआईआर की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसआईआर को लेकर जारी शेड्यूल के अनुसार, सबसे पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट के फैक्ट जांचेंगे।

13 हजार से अधिक BLO लेंगे भाग

इसमें प्रशिक्षण भी शामिल है। इसके अलावा इस कवायद के लिए बीएलओ सहित कर्मियों को 20 जून से गहन ट्रेनिंग दी जाएगी। SIR के पूरा होने के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। SIR के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करने के अभियान में 13 हजार से अधिक बीएलओ भाग लेंगे।

कब क्या होगा? पूरा शेड्यूल

- 20 जून से 26 जून तक प्रशिक्षण

- 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे सर्वेक्षण

- मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 29 जुलाई तक

- 5 अगस्त को वोटर लिस्ट के मसौदे का प्रकाशन

- 5 अगस्त से 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावे और आपत्तियां

- 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक सूचना चरण/दावों और आपत्तियों का निस्तारण

- 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

हाईकोर्ट ने भी आयोग से कही थी यह बात

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल जनवनी के महीने में एक याचिका पर चुनाव आयोग से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी की वोटर लिस्ट में नामों के कथित दोहराव पर चिंता जताने वाली याचिका पर विचार करे। अदालत ने आयोग से कहा कि वह तकनीक की मदद से इस तरह के दोहराव को खत्म करने के लिए काम करे। याचिकाकर्ता का कहना था कि जब तक आयोग वोटर लिस्ट में संशोधन पर विचार करेगा तब तक तो दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो चुके होंगे। इस पर अदालत का कहना था कि वोटर लिस्ट में संशोधन की एक प्रक्रिया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।