Hindi Newsएनसीआर Newssinger Rahul fazilpuria firing Rahul shaukeen murder gangster sunil singh sardhaniya arrested delhi airport
गैंगस्टर सुनील दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, राहुल फाजिलपुरिया पर की थी फायरिंग

गैंगस्टर सुनील दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट, राहुल फाजिलपुरिया पर की थी फायरिंग

संक्षेप:

सेक्टर-31 की अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने दिल्ली एयरपोर्ट से इस गैंगस्टर को पकड़ लिया। यह गैंगस्टर मूलरूप से सोनीपत के गांव सरधाना का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर इसने पिछले साल पासपोर्ट बनवाया था।

Sun, 26 Oct 2025 06:10 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम | दीपक आहूजा
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलवाने और रोहित शौकीन की हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में संलिप्त गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया को गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसे अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सेक्टर-31 की अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने दिल्ली एयरपोर्ट से इस गैंगस्टर को पकड़ लिया। यह गैंगस्टर मूलरूप से सोनीपत के गांव सरधाना का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर इसने पिछले साल पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद यह दुबई से होते हुए मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका देश में पहुंच गया था। इसने कबूल किया कि राहुल फाजिलपुर पर हमला,रोहित शौकीन की हत्या और सेक्टर-45 में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर हमला इसकी तरफ से अपने शूटर के माध्यम से करवाया था। आरोपी सुनील सिंह के माध्यम से इन शूटर को हथियार उपलब्ध करवाए थे।

39 साल के इस गैंगस्टर पर हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा जींद, रोहतक, झज्जर, हिसार, सोनीपत,अंबाला,भिवानी व पंचकूला,उत्तर प्रदेश के बागपत और आगरा में हत्या,हत्या के प्रयास,लूट,रंगदारी,जान से मारने की धमकी देने के 24 मामले दर्ज हैं। तीन मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं, जबकि हरियाणा में 21 मामले दर्ज हैं। दो मामलों में इस आरोपी को सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें आजीवन कारावास और 10 साल की सजा शामिल है। भिवानी में हत्या मामले में इस गैंगस्टर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद यह फर्जी पासपोर्ट तैयार करके विदेश भाग गया था। इसने दिल्ली की वसुंधरा एन्क्लेव स्थित न्यू अशोक नगर निवासी सुनील सिंह के पत्ते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।

गुरुग्राम पुलिस की तरफ से इस गैंगस्टर के सात साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनकी पहचान विशाल, हितेश, गौतम उर्फ छोटू, रमनदीप उर्फ पेट्रोल,शुभम उर्फ काला,शक्ति पांचाल और रामनिवास उर्फ कालू के रूप में हुई थी। रविवार को इस आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पता किया जाएगा कि वह किस तरह से वारदात को अंजाम देता था। शूटरों को किस तरह हथियार मुहैया करवाता था और किस तरह उनके संपर्क में आता था।

जुलाई में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला हुआ था

गत जुलाई माह में बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर गोली चलाई गई थी। एसपीआर रोड पर हुए इस हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे। बिजली के एक खंभे पर गोली लगी थी। इस घटना के बाद गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया का नाम आया था। पंच कार में सवार होकर आए हमलावरों ने राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलाई थी।

अगस्त माह में रोहित शौकीन की हत्या हुई थी

गत अगस्त माह में एसपीआर पर सेक्टर-70 के समीप दिल्ली निवासी रोहित शौकीन की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। रोहित को रुपये के लेन-देन को लेकर दीपक नांगल ने बुलाया था। बाइक सवार बदमाशों ने इसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्या में भी गैंगस्टर सुनील सिंह सरधानिया का नाम आया था। सितंबर माह में इस गैंगस्टर ने सेक्टर-45 में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर अपने शूटरों के माध्यम से ताबड़तोड़ गोलियां चलवाई थी।

अंतर्राष्ट्रीय दबाव पर भारत आने को मजबूर हुआ

इस गैंगस्टर के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। अंतर्राष्ट्रीय दबाव इस गैंगस्टर पर बनवाया गया। जैसे ही विदेश से यह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो गुरुग्राम पुलिस को पहले से इसकी जानकारी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही इसको गिरफ्तार कर लिया।

दीपक नांगल और सुनील सरधानिया एकसाथ मिलकर काम करते हैं

राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलाने,रोहित शौकिन की हत्या मामले में दीपक नांदल का नाम भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक दीपक नांदल और सुनील सरधानिया एक साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। दीपक नांदल को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

पुलिस ने क्या कहा?

करण गोयल,पुलिस उपायुक्त,पश्चिम,गुरुग्राम ने बताया कि अपराधियों को यह स्पष्ट मैसेज दिया है कि उनकी और पुलिस की लड़ाई में पुलिस उनसे एक कदम भी पीछे नहीं है। अपराधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी भी अपराधी या गैंगस्टर को हरियाणा पुलिस नहीं बक्शेगी। इन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।