
आतिशी पर करेंगे कानूनी कार्रवाई, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का फैसला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आंतरिक समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने यह जानकारी दी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आंतरिक समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि की ऐसी भाषा सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। आतिशी के इस रवैये के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में लिया कानूनी कार्रवाई का फैसला
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी दी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है।
गुरु साहिबान पर अपमानजनक टिप्प्णी से पहुंची ठेस- धामी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र में एक निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा गुरु साहिबान के बारे में इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। आतिशी के इस अनुचित व्यवहार के लिए उनके विरुद्ध कानूनी कदम उठाया जाएगा।
3 दिन तक कार्यवाही रुकी रही
वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि सदन में छह जनवरी को हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वजह से 3 दिन तक कार्यवाही रुकी रही। इस दौरान ऐसा माहौल बन गया था जिसमें विधानसभा के विधायी कामकाज को आगे जारी रखना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था।
स्पष्टीकरण दे या खेद जताएं
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सदन में कार्यवाही का शब्दशः प्रतिलेख पढ़ा गया। विपक्ष की नेता आतिशी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। विधानसभा सचिवालय ने वीडियो सबूतों के जरिए रिकॉर्ड की जांच की और इसके बाद आतिशी को दोबारा सदन में बुलाया गया ताकि वह अपना स्पष्टीकरण दे सकें, खेद जता सकें या अपना बचाव आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज करवा सकें।
19 जनवरी तक लिखित स्पष्टीकरण जमा करें
पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चर्चा में भाग न लेना, सदन का सम्मान न करना और बार-बार बुलाने के बावजूद सत्र से गायब रहना बेहद गंभीर विषय है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में 19 जनवरी तक अपना लिखित स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश भी दिया है।
(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।




