Hindi Newsएनसीआर NewsShahi Imam of Jama Masjid condemned the Red Fort blast n says Terrorism has no place in civil society
कार्रवाई न्याय आधारित हो; लाल किला धमाके की निंदा करते हुए बोले दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम

कार्रवाई न्याय आधारित हो; लाल किला धमाके की निंदा करते हुए बोले दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम

संक्षेप:

राष्ट्रीय राजधानी के बीच में हुए इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बुखारी ने कहा, 'नागरिक समाज में आतंकवाद का कोई आधार नहीं है और न ही हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा, मुस्लिम समुदाय इस अहम मौके पर अपने हमवतन भारतीयों के साथ मजबूत दीवार की तरह खड़ा है।

Nov 13, 2025 04:30 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम को हुए कार धमाके के तीन दिन बाद शहर की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक घृणित आतंकवादी हमला बताया है और कहा कि सभ्य नागरिक समाज में आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। साथ ही यह भी कहा कि इस घटना को लेकर की जाने वाली कोई भी कार्रवाई न्याय पर आधारित होनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बारे में गुरुवार को जामा मस्जिद की तरफ से जारी बयान में शाही इमाम ने कहा, 'हम दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प के साथ, आतंकवाद के खतरे से एकजुट होकर लड़ेंगे और इसे हराने में सफल होंगे।' बता दें कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास हुए एक उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी के बीच में हुए इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बुखारी ने कहा, 'नागरिक समाज में आतंकवाद का कोई आधार नहीं है और न ही हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत मुस्लिम समुदाय इस अहम मौके पर अपने हमवतन भारतीयों के साथ एक सीसे सी मजबूत दीवार की तरह खड़ा है।'

उन्होंने यह भी उम्मीद भी जताई कि देश का राष्ट्रीय नेतृत्व अपराधियों और उनके संरक्षकों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में की जाने वाली कोई भी कार्रवाई न्याय पर आधारित होनी चाहिए।

इस दौरान शाही इमाम ने इस विस्फोट में मारे गए लोगों को लेकर भी शोक व्यक्त किया, और कहा कि इस घटना में अपने परिजनों को खोने वाले प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति और एकजुटता है। उन्होंने कहा, 'उनका दुःख सामूहिक रूप से हमारा दुःख है। हम करुणा की अटूट नींव पर उनके साथ खड़े हैं।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।