Hindi Newsएनसीआर NewsSex with minor wife even with consent punishable says delhi high court
तब वह 16  साल की थी; नाबालिग पत्नी संग संबंध बनाने वाले पति को दिल्ली HC ने नहीं दी राहत

तब वह 16 साल की थी; नाबालिग पत्नी संग संबंध बनाने वाले पति को दिल्ली HC ने नहीं दी राहत

संक्षेप:

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस शख्स के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट का मुकदमा हटाने से इनकार किया है जिस पर आरोप है कि उसने 18 साल की कम उम्र की पत्नी के साथ संबंध बनाए। आरोपी की पत्नी ने कहा कि संबंध उसकी सहमति से बनाए गए थे, इसके बावजूद अदालत ने माफी नहीं दी।

Nov 21, 2025 11:56 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस शख्स के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट का मुकदमा हटाने से इनकार किया है जिस पर आरोप है कि उसने 18 साल की कम उम्र की पत्नी के साथ संबंध बनाए। आरोपी की पत्नी ने कहा कि संबंध उसकी सहमति से बनाए गए थे, इसके बावजूद अदालत ने माफी नहीं दी और बताया कि क्यों ऐसा करना उचित नहीं होगा। आरोपी के खिलाफ यह मुकदमा 2023 में दर्ज किया गया था। अदालत ने कहा कि जिस कानून में नाबालिग से सेक्स को अपराध बताया गया है उसमें से अपवाद नहीं निकाला जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने कहा कि प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस ऐक्ट (पॉक्सो) के तहत 18 साल से कम के व्यक्ति की सहमति कोई मायने नहीं रखती है। अदालत ने कहा कि संसद की ओर से 18 साल की आयु निर्धारित की गई है जिससे कम होने पर कानून सहमति से संबंध को मान्यता नहीं देता है। बेंच ने कहा, 'इसलिए अदालतें उन मामलों में ‘सहमति से संबंध’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने में सावधान रहती हैं, जहां एक पक्ष कानून के अनुसार बच्चा हो।'

आरोपी पति और उसके माता पिता ने पॉक्सो ऐक्ट और बाल विवाह निषेध कानून के तहत दर्ज आपराधिक मामले को खत्म करने की मांग की थी। आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसका कभी यौन उत्पीड़न नहीं हुआ क्योंकि उसने सहमति से संबंध बनाए थे। अब बालिग हो चुकी पत्नी बच्चे के साथ अदालत में पेश हुई और कहा कि वह पति पर कार्रवाई नहीं चाहती है।

अदालत ने कहा कि इस स्थिति में आपराधिक कार्यवाही को खत्म कर देने से यह संदेश जाने का जोखिम है कि 'सहमति और शादी की रस्मों के आधार पर बाल विवाह और संबंध बनाना अपराध नहीं है। आरोपी के खिलाफ यह मुकदमा तब दर्ज किया गया जब घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शादी के समय लड़की महज 16 साल 5 महीने की थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।