OYO होटलों में देह व्यापार का धंधा, कमरों में मिले लड़के-लड़कियां; 13 महिलाएं छुड़ाई गईं
हरियाणा के पलवल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां के ओयो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 महिलाओं को इस दलदल से बाहर निकाला। इस मामले में होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां के ओयो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 13 महिलाओं को इस दलदल से बाहर निकाला। इस मामले में होटल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पलवल के ओयो होटल और गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल संचालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी कर चार होटल मैनेजरों सहित कई युवकों को काबू किया गया है। कार्रवाई में करीब 13 महिलाओं को छुड़ाया गया।
पुलिस के अनुसार यह छापेमारी शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बस स्टैंड और मीनार गेट के पास स्थित दीप ओयो, मयूर ओयो, ओयो वन स्टार और द रॉयल लव गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले योजना बनाकर नकली ग्राहक भेजे। इन पुलिसकर्मियों को हस्ताक्षरित नोट देकर होटलों में भेजा गया, जहां होटल मैनेजरों ने पैसे लेकर महिलाओं की व्यवस्था करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद टीम को इशारा मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापा मार दिया।
छापेमारी के दौरान कई कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य ऐप और मोबाइल के जरिए की, ताकि मजबूत सबूत जुटाए जा सकें। महिला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि ये महिलाएं इस धंधे की शिकार थीं, जिसके बाद उनकी पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें सुरक्षित छुड़ाया गया।
प्रवक्ता के मुताबिका कार्रवाई के दौरान दीप ओयो, मयूर ओयो, ओयो वन स्टार और द रॉयल लव गेस्ट हाउस से चार होटल मैनेजरों सहित कई युवकों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना शहर पलवल और थाना कैंप पलवल में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराई को किसी भी हालत में बढ़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


