दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम, रेंगती दिखी गाड़ियां; दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

एएनआई, नई दिल्ली
share

दीपावली के त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, खराब सड़कें और ग्रैप के तहत लागू पाबंदियों ने शहर में यातायात की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

दीपावली का त्योहार बेहद नजदीक आते ही बुधवार की रात दिल्ली की सड़कों पर भारी यातायात जाम देखा गया। इस दौरान जिया सराय और आश्रम अंडरपास समेत शहर के कई इलाकों में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं और गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती दिखीं। यहां तक कि 5-6 किलोमीटर दूर जाने के लिए भी लोगों को एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। लोगों का मानना है कि दीपावली के त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, खराब सड़कें और ग्रैप के तहत लागू पाबंदियों ने शहर में यातायात की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

दरअसल इस हफ्ते के अंत में दीपावली का त्योहार पड़ रहा है और इसके चलते बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी करने निकले हैं, साथ ही आम दिनों की तरह ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ के साथ त्योहारी भीड़ बढ़ने की वजह से सड़कों पर वाहनों के लिए जगह कम पड़ गई और वह कछुआ गति से आगे बढ़ते देखे गए। इस दौरान जिन्हें कहीं पहुंचने की जल्दी थी या जिन लोगों को रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट पहुंचना था, ऐसे लोग काफी ज्यादा परेशान देखे गए।

दीपावली से पहले खरीददारी के लिए प्रमुख बाजारों की ओर जा रही भीड़ के कारण पहले से ही जाम से बेहाल सड़कों पर दबाव और बढ़ गया। लोगों ने बताया कि कई व्यस्त चौराहों पर यातायात बहुत धीमा था और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी थीं। मध्य और उत्तर दिल्ली के कई इलाकों में भी भारी जाम देखने को मिला। इंद्रलोक में तो लोगों ने बताया कि 'ट्रैफिक सिग्नल' पर गाड़ियां करीब आधे घंटे तक लगभग एक ही जगह खड़ी रहीं। तीन मूर्ति मार्ग और कुशक रोड पर भी वाहन चालकों को करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा, जबकि धौला कुआं की तरफ जाने वाले रास्ते पर 11 मूर्ति के पास भी भारी जाम की सूचना मिली।

ताल कटोरा रोड से शंकर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जाम की खबर है, जहां लोग यातायात पुलिस से मदद की गुहार लगाते नजर आये। ब्लाइंड स्कूल के आस-पास के इलाके से भी ऐसी ही शिकायतें आईं, जहां दिवाली मेला चल रहा था। लोगों ने बताया कि यातायात की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है और आस-पास की सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

कालकाजी के पास मोदी मिल में, वाहन चालकों ने बताया कि 200 से ज्यादा गाड़ियां 30 मिनट से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रहीं। उनका कहना है कि यहां जाम लगना रोज की बात हो गई है, खासकर व्यस्त समय के दौरान। द्वारका और ईस्ट ऑफ़ कैलाश में भी यातयात जाम की खबरें हैं।

उधर दिल्ली के कोंडली ब्रिज, कोंडली से क्राउन प्लाजा की ओर जाने वाली सड़क पर भी भारी जाम देखा गया। हालांकि इसकी वजह त्योहार की वजह से बढ़ी भीड़ ना होकर दिल्ली जल बोर्ड की पानी की पाइपलाइन फटना रही। इस बारे में एक एडवायजरी जारी करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि DJB की पानी की पाइपलाइन फटने के कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है और भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने कहा कि नोएडा की तरफ से आकर मयूर विहार फेज-3 की ओर जाने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे कोंडली ब्रिज के रास्ते से न जाएं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदीपावली से पहले बाजारों में भीड़; दिल्ली में कई जगह भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन