
दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी, मचा हड़कंप; जांच शुरू
दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एमिटि स्कूल, बाल विद्या मंदिर सहित कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एमिटि स्कूल, बाल विद्या मंदिर सहित कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बीते कुछ महीनों से दिल्ली में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकिया दी जा रही हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आईं जब दिल्ली के स्कूलों में बम होने की सूचना मिली, लेकिन जांच में अफवाह सामने आई। अब एक बार फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।
किन स्कूलों को धमकी
दिल्ली के स्कूलों को मिली बम की धमकी की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कई स्कलूों को धमकी दी गई है। इसमें एमिटी स्कूल, बाल विद्या मंदिर भी शामिल हैं। इन स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर को खाली करवाया गया है और जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




