पुलिस जहां रोके, वहीं जंतर-मंतर बना लो; CJP के नए कप्तान आजिंक्य शिंदे की क्या अपील

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आजिंक्य शिंदे ने वीडियो संदेश में लोगों को जंतर-मंतर कूच करने के लिए कहा है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। 

पुलिस जहां रोके, वहीं जंतर-मंतर बना लो; CJP के नए कप्तान आजिंक्य शिंदे की क्या अपील
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद आंजिक्य शिंदे प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस किसी को रोकने की कोशिश करे तो वह जहां हैं, वहीं अपना जंतर-मंतर बना लें।

आजिंक्य शिंदे ने कहा, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास को डिटेन कर लिया गया है। पिछली बार जब देश एकजुट हुआ था, तब मोदी-शाह की जोड़ी का अहंकार हमने चकनाचूर किया था। इसी वजह से लोग जंतर-मंतर ना पहुंचे, इसके लिए इन्होंने ट्रेन बंद कर दी। बसें बंद कर दी। जहां से भी लोग आ रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया। मोदी-शाह का ये डर दिखाता है कि आधी लड़ाई तो हम जीत चुके हैं। और एक नई लड़ाई की शुरुआत है।

उन्होंने आगे कहा, इस देश के लोग क्या मांग रहे थे? जिस ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की उसका इस्तीफा ही तो मांग रहे थे। इसी वजह से पूरी दिल्ली बंद कर दी। उन्होंने कहा, मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि आप जंतर-मंतर कूच करें और पुलिस जहां भी आपको रोके, वहीं आप अपना जंतर-मंतर बना लो। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।

अभिजीत दीपके ने पहले ही बना लिया था वीडियो

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनका पहले रिकॉर्ड किा हुआ वीडियो जारी किया गया था जिसमें आंजिक्य शिंदे को प्रदर्शन की कमान सौंपी गई। दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका के कारण पहले ही शुक्रवार रात को एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर वे यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। ऐसी स्थिति में वे शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हों। संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान के उतरने के कुछ ही देर बाद उसके भीतर से दीपके, दास और रांका को हिरासत में ले लिया।

अरविंद केजरीवाल भी हिरासत में

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाते समय शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उनके आवास के बाहर हिरासत में ले लिया।

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने पर दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से हिरासत में ले लिया। मोदी जी, ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए आप कितने लोगों को जेल में डालेंगे?

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपुलिस जहां रोके, वहीं जंतर-मंतर बना लो; CJP के नए कप्तान की क्या अपील